Friday, September 20, 2024
Homeखेलधुरंधर खिलाड़ी सुनील छेत्री को 39वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं

धुरंधर खिलाड़ी सुनील छेत्री को 39वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और धुरंधर फुटबॉलर सुनील छेत्री(Sunil Chhetri) आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं सुनील छेत्री (Sunil Chhetri)। इनकी प्रसिद्धी आज पूरी दुनिया में छायी हुई है। इन्होंने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। भारत के शानदार खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) को जन्मदिन की बहुत -बहुत बधाई।

 

Sunil Chhetri

सुनील (Sunil Chhetri) के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

3 अगस्त 1984 को सुनील छेत्री का जन्म सिकंदराबाद में हुआ। इनके पिता केबी छेत्री भारतीय सेना की टीम में खेलते थे, वहीं उनकी मां सुशीला छेत्री भी खिलाड़ी रह चुकी हैं। वे नेपाल की राष्ट्रीय टीम में खेलती थीं। सुनील छेत्री की पत्नी की नाम सोनम भट्टाचार्य है, जो उनके कोच की बेटी हैं। जल्द ही ये कपल माता-पिता बनने वाला है।

Sunil Chhetri

वे बस शौकिया तौर पर ये खेल खेलते थे। सुनील छेत्री कभी भी फुटबॉलर नहीं बनना चाहते थे, पर किस्मत तो उनकी यहीं लिखी हुई थी। उनके कोच ने उनके इस गुण को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहा। सुनील छेत्री को अब तक कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें साल 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही साल 2011 में वे अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित हुए। साल 2021 में उन्हें मेजर ध्यानचंद्र खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

Indian footballer

इंटरनेशनल फुटबॉल में सुनील (Sunil Chhetri) का प्रदर्शन

इनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में सैफ चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता। भारत अब तक 9 बार ये खिताब जीत चुका है। सुनील छेत्री के नाम अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। इन्होंने अब तक कुल 142 मैच खेले हैं। इसके साथ ही वे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं, अंतर्राष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 92 गोल किए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सूची में वे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। अंतर्राष्ट्रीय गोल प्रति मैच के हिसाब से सुनील छेत्री सबसे तेज फुटबॉलर रोनाल्डो और मैसी से भी आगे हैं। सुनील छेत्री  एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप में खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। सुनील छेत्री को सात बार एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। वे सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने तीन बार तजाकिस्तान, वियतनाम और चीनी ताइपे के खिलाफ हैट्रिक लगाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments