Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनगर्मी में लगाएं ये पौधे, सदा खिली-खिली रहेगी बगिया

गर्मी में लगाएं ये पौधे, सदा खिली-खिली रहेगी बगिया

गर्मियों का मौसम शुरु होते ही बगिया की रौनक फीकी पड़ने लगती है। इस ऋतु में पौधों को अधिक पानी की और थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। सही खाद और मिट्टी की गुणवत्ता का भी खास ध्यान रखना जरुरी है। इसके साथ ही मौसम को ध्यान में रखकर पौधों का चयन किया जाए, तो बगीचे में रंगत हमेशा बनी रहेगी। कुछ खास पौधे हैं, जो गर्मी के मौसम में ही सबसे अधिक पनपते हैं। जानते है उन फूलों वालें पौधों के बारे में, जो आपके घरों में गर्मियों के मौसम में भी खुशबू फैलाते रहेंगे..

डार्क गेंदे की एक प्रजाति (French Marigold)

इस फूल की कई सारी प्रजातियां पायी जाती है वो भी कई सारे रंगों में। जिनमें सबसे मुख्य रंग होते हैं नारंगी, पीले, डार्क ब्राउन। गेंदे के पौधे के बीज बोने के लगभग 8 सप्ताह बाद इसमें फूल खिलने शुरु हो जाते हैं। कई सारे गेंदों की प्रजातियों में से ही एक है फ्रेंच मैरीगोल्ड, जो गर्मियों के मौसम में बहुत आसानी से घर की बगीया में उगाएं जा सकते हैं। उसके बीज आपको ऑनलाइन या आसपास की नर्सरी में मिल सकते हैं।

सूरजमुखी (Sunflower)

ये फूल हर किसी को बहुत अधिक पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में इसे अधिक पानी देकर आसानी से लगाया जा सकता है, आजकल अधिकांश घरों में हर पौधे गमलों में ही लगाएं जाते हैंड। तो इसे भी अपनी बगीया में शामिल करें। बस ध्यान रखे सनफ्लॉवर के लिए गमले में 50 प्रतिशत मिट्टी, 40 प्रतिशत खाद और 10 प्रतिशत रेत डालें। इस अनुपात से जल्द ही 10 दिनों में बीज से पौधे अंकुरित हो जाएंगे। सूरजमुखी के पौधे को ऐसी जगह रखना जरुरी है जहां धूप अधिक पड़े।

गुड़हल (Hibiscus plant)

ये फूल बहुत ही सुंदर लगता है, इसमें कई सारे रंग होते हैं, जिनमें से लाल रंग सबसे ज्यादा भारत में पाया जाता है। नवरात्र में मां दुर्गा पर इसे चढ़ाना शुभ भी माना जाता है। ऐसे में त्यौहारों में इनकी कई बार कमी भी हो जाती है। पर यदि इन्हें घरों पर लगा लिया जाए तो आसानी से रोज एक फूल माता के लिए मिल जाएगा। गुड़हल के फूल को लगाने के लिए गर्मी का मौसम सबसे सही होता है, इन दिनों ये आसानी से हरा भरा रहता है। बस ये ध्यान रखना होगा की इस पौधे में नमी हमेशा बनी रहे। इसके फूल बालों के लिए बहुत फायदेंमंद होते हैं।

सदाबहार या सदाफूली (Catharanthus)

इस फूल के नाम से ही पता चल रहा है की इनकी बहार हर मौसम में बनी रहती है। अपनी बगीया को हमेशा हरा भरा पसंद करने वालों के लिए ये फूल वाला पौधा सबसे बेस्ट है। वैसे तो पूरी दुनिया में इसकी 8 जातियां पायी जाती है, जिनमें सबसे ज्यादा भारत में पायी जाती है। इन फूलों को थोड़ी से देखभाल और कम पानी में भी लगाया जा सकता है। तो गर्मियों के मौसम में इन्हें अपने घर में जरुर लगाएं।

कनेर (Oleander)

इस पौधे की 4 प्रजातियां होती है, जिसमें सफेद, लाल, पीले और गुलाबी रंग के फूल होते हैं। इसके पीले और सफेद फूल दवाओं में भी इस्तेमाल होते हैं। ये फूल मुख्य रुप से गर्मियों में ही खिलते हैं। यहीं वजह है की गर्मियों में इसे घरों में लगाना आसान होता है। तो इसे शामिल करें और अपनी बगीया को रोशन करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments