Tuesday, September 17, 2024
Homeट्रेवल-फूडसोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ की कोर्ट मैरिज, इंस्टाग्राम पर...

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ की कोर्ट मैरिज, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज कर ली है, जिसके बाद दोनों ने शादी का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर (Sonakshi Sinha Marriage) की है। दोनों ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी की और उसके बाद अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया।

शादी के बाद पहली तस्वीर 

Sonakshi Sinha Marriage

शादी के दिन इस कपल ने अपने जोड़े में खास कलर को चुना। दोनों शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत नज़र आएं। सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी को लेकर बहुत खुश थे, ये बात उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रही थी। परिवार के साथ दोनों ने सबसे पहले कोर्ट मैरिज (Sonakshi Sinha Marriage) की। हस्ताक्षर के समय दोनों के पिता साथ नज़र आएं। सोनाक्षी अपने पिता एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के हाथ पकड़े खड़ी हुईं थीं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लिए क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी, जबकि सिंपल ज्वैलरी के साथ बालों में सफेद फूल लगाया हुआ था। वहीं जहीर वाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आएं।

पिता शत्रुघ्न सिन्हा को देख मुस्कुराती बेटी (Sonakshi Sinha Marriage)

Sonakshi Sinha Marriage

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बेटी और दामाद को मीडिया से बात करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। कोर्ट मैरिज के बाद (Sonakshi Sinha Marriage) सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शानदार रिसेप्शन रखा।  जिसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं गई। जिनमें पहली फोटो में दूल्हेराजा अपनी दुल्हनिया का हाथ थामे नज़र आ रहे हैं।

Sonakshi Sinha Marriage

इस तस्वीर में कपल रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है। नई नवेली दुल्हन अपने रिसेप्शन पार्टी में लाल रंग की साड़ी में नज़र आयीं। उन्होंने मांग में सिंदूर, हाथों में मेंहंदी, लाल चूड़ियां और गले में ग्रीन पर्ल का नेकलेस पहना हुआ था। दुल्हन का ये लुक सभी को बेहद पसंद आया। वहीं दूल्हे राजा जहीर इकबाल सफेद रंग के आउटफिट में दिखाई दिए।

सोनाक्षी की मांग में पति जहीर इकबाल के नाम का सिंदूर  

Sonakshi Sinha

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा ने तस्वीरों के साथ एक खास नोट भी लिखा। “आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया, आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया और इस पल तक ले आया। जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से हम अब पति-पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अब से लेकर हमेशा के लिए, सोनाक्षी- ज़हीर 23.06.2024।” सोनाक्षी के इस नोट से ये साफ पता चल गया की शादी के लिए उन्होंने 23 जून का दिन क्यों चुना था। (Sonakshi Sinha Marriage)

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments