Tuesday, September 17, 2024
Homeदेश-दुनियाये एक्ट्रेस भूतों को भगाती हैं और चलाती हैं सबसे महंगी लग्ज़री...

ये एक्ट्रेस भूतों को भगाती हैं और चलाती हैं सबसे महंगी लग्ज़री कार !

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जल्द ही स्त्री -2 में नज़र आने वाली हैं, फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही। श्रद्धा कपूर की फिल्म का उनके फैंस को ब्रेसबी से इंतजार भी रहता है, क्योंकि उनकी फिल्म में अच्छी स्टोरी के साथ लोगों को कॉमेडी का मज़ा भी मिलता है। श्रद्धा कपूर कम फिल्में करती हैं, पर वे अच्छी फिल्में चुनती हैं। ऐसी तरह उनके शौंक भी हैं बहुत यूनिक होते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी की बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस एक खास गाड़ी की मालिक हैं और वे खुद इस लग्जरी गाड़ी को ड्राइव करती हैं, उन्होंने कोई ड्राइवर नहीं रखा है।

लग्जरी कार की मालिक Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

साल 2023 में श्रद्धा कपूर ने लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका खरीदी थी। जो इन दिनों मुंबई की सड़कों पर आए दिन दौड़ती दिखाई देती है। श्रद्धा कपूर के इस कार को खरीदने के बाद वे काफी चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर नई कार के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बेहद महंगी कार खुद चलाती हैं Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

इस महंगी कार की भारत में कीमत हैं ₹ 4.04 करोड़। श्रद्धा जब मुंबई की सड़कों पर ये शानदार कार चलाती हैं, तो लोग देखते रह जाते हैं। श्रद्धा कपूर ने फिल्म इंड्रस्टीज में कम समय में अच्छा खासा नाम कमा लिया है। भले ही वे दिग्गज एक्टर  शक्ति कपूर की बेटी हैं पर उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर तरक्की हासिल की है। श्रद्धा का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आता है, लग्जरी कार चलाकर वे खुद बड़ी-बड़ी पार्टी अटेंड करती हैं।

स्त्री- 2 में फिर भगाएंगी भूतों को

Shraddha Kapoor

बुधवार को श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 के एक गाने का प्रीमियर आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धा और तमन्ना भाटिया साथ नज़र आयीं। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था। जिसमें श्रद्धा कपूर भूतों से लड़ते दिखाई दीं थी। इस पार्ट में भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज तिवारी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। इस बार इनके सामने सरकटे के रूप में नई मुसीबत पीछे पड़ी है, जिससे पूरा गांव बचने का रास्ता ढू्ंढ रहा है। नई कहानी में कई स्पेंस भी हैं,जो फिल्म रिलीज के बाद ही सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments