Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनबच्चें ने बयां की गूगल पर भारत की तस्वीर..

बच्चें ने बयां की गूगल पर भारत की तस्वीर..

आज गूगल पर एक बच्चे की अद्भूत अभिव्यक्ति का वर्णन देखने को मिल रहा है। जो गूगल की “Doodle for Google” प्रतियोगिता का हिस्सा है। इस प्रतियोगिता में पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों से बच्चें ने अपनी रचनाएं गूगल को भेजी हैं। भारत की तरफ से कोलकाता के श्लोक मुखर्जी की पेंटिंग को इंडियन विनर में चयनित किया गया है। जिसे आज गूगल के डूडल में देखा जा सकता है, देश के लिए ये बहुत गर्व की बात है। इस छोटे कलाकार का नाम है श्लोक मुखर्जी, जिनकी यह चित्रकारी आनेवाले समय में भारत की एक बेहतरिन छबि को बयां कर रही है।

डूडल फॉर गूगल  प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के बच्चों ने भाग लिया था, जिसके लिए आवेदन 30 सितंबर तक लिए गए थे।विषय था अगले 25 वर्षों में भारत की तस्वीर, सभी देशों को अलग-अलग विषय दिए गए थे। जिसे ध्यान में रखकर बच्चों ने तस्वीर बनाई। जिसमें भारत की तरफ से कोलकाता के श्लोक मुखर्जी की चित्रकारी विनर चुनी गई। श्लोक कोलकाता के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र है।

डिफरेंट प्रदर्शन, सोच से परे एक अभिव्यक्ति बयां कर पाना, ये कला सिर्फ बच्चों में ही होती है, इस बात को साबित कर दिखाया है श्लोक मुखर्जी ने। इन्होंने अपनी चित्रकारी के जरिए ये बताया है की आनेवाले 25 वर्षों में भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में बहुत तरक्की करेगा और इसके साथ ही हम पर्यावरण को ध्यान रखते हुए ऐसे रोबोट का निर्माण करेंगे जो लोगों की मदद करें। छोटे से बच्चे की यह सोच बहुत कुछ कह रही है, भारत के लिए यह गर्व की बात है।

श्लोक मुखर्जी की ये चित्रकारी 14 नवंबर 2022 को 24 घंटों के लिए गूगल के डूडल पर प्रदर्शित की जाएगी। डिफरेंट अभिव्यक्ति, जिसमें बिना शब्दों के अपनी कला के जरिए इतना सुंदर वर्णन किया गया है। इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चों के डूडल को गूगल समय सयम पर प्रदर्शित करता रहेगा। इसके साथ ही चयनित बच्चों को उपहार भी दिए जाएंगे, जिसमें स्कॉलरशिप भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments