Thursday, September 19, 2024
Homeधर्मसूर्य ग्रहण काल में ही प्रारंभ हो जाएंगे शारदीय नवरात्र

सूर्य ग्रहण काल में ही प्रारंभ हो जाएंगे शारदीय नवरात्र

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya grahan) शारदीय नवरात्र से एक दिन पहले है। जिसका प्रभाव नवरात्र के पहले दिन पर भी रहेगा। ऐसे में घटस्थापना का शुभ समय भी बहुत कम का रहेगा। ग्रहण का समय और इसका क्या प्रभाव  रहेगा आगे जानिए…

ग्रहण का समय  

शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण (Surya grahan) रात 8:34 बजे पर लगेगा जो लगभग 6 घंटे चलेगा। ग्रहण रात 2:35 बजे पर समाप्त होगा। इसी बीच नवरात्रि की शुरुआत ग्रहण के साथ ही हो जाएगी। ग्रहण काल में पूजा-पाठ वर्जित होती है। ऐसे में सूतक काल के समाप्त होने पर ही देवी की स्थापना की जाएगी।

ग्रहण काल में ही प्रारंभ होगी नवरात्र 

Surya grahan

शारदीय नवरात्रि की तिथि सूर्य ग्रहण (Surya grahan) काल में ही शुरु हो जाएगी। नवरात्र प्रारंभ का समय है 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को रात 11:24 बजे पर। जबकि इससे पहले 8.34 बजे सूर्य ग्रहण भी लग चुका होगा। यहां ध्यान देने वाली मुख्य बात ये है की सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ता।

हमें सिर्फ इस बात का ध्यान रखना है की घटस्थापना शुभ समय में ही किया जाएं। घटस्थापना का शुभ समय 15 अक्टूबर, 2023 रविवार सुबह 11:40 बजे से लेकर दोपहर 12:42 बजे तक का है। इस 1 घंटे के कम समय में ही विधि विधान के साथ स्थापना करना जरुरी है।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव 

साल का दूसरे सबसे बड़े सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूतक काल ना लगने पर भी ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। इस ग्रहण में मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इन देशों में नज़र आएगा ग्रहण 

सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु के तरफ वाले देशों में साफ नज़र आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments