Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडरोमांस के बादशाह ने नयनतारा संग फरमाया इश्क

रोमांस के बादशाह ने नयनतारा संग फरमाया इश्क

जवान (Jawan) फिल्म का दूसरा गाना आज रिलीज हो चुका है। जिसमें शाहरुख खान और नयनतारा नज़र आ रहे हैं। इस गाने के बोल हैं “चलेया”, जिसे शानदार कोरियोग्राफी से सजाया गया है। जवान  (Jawan)के इस गाने में शाहरुख खान का डांस भी देखने को मिल रहा है। गाने को सोशल मीडिया पर शुरुआती रेस्पॉन्स अच्छा मिल रहा है। जवान (Jawan) के इस नए सॉग की सिग्नेचर स्टेप फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। शाहरुख लंबे समय के बाद रोमांटिक ट्रैक में दिख रहे हैं।

jawan

जवान (Jawan) फिल्म का दूसरा गाना आज रिलीज किया गया है। ‘चलेया’ के पहले ‘जवान’ सॉग आ चुका है। जिसकी डांस स्टेप्स फैंस को बहुत पसंद आयी। आज रिलीज हुए रोमांटिक सॉग को अरिजीत सिंह और​ शिल्पा राव ने आवाज़ से सजाया है। कंपोज किया है साउथ के म्यूजिशियन ​अनिरुद्ध ने।

chaley song

चलेया गाना रिलीज होते के साथ ट्रेंड करने लगा है। शाहरुख खान और साउथ अभिनेत्री नयनतारा की जोड़ी पहली बार दिखने को मिल रही है। जवान फिल्म (Jawan) से अभिनेत्री नयनतारा हिंदी फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और संजय दत्त स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएंगे

‘जवान’ को एटली (अरुण कुमार) ने डायरेक्ट किया है। जो साउथ के सफल डायरेक्टर में से एक हैं। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है। इसमें नयनतारा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। करीब 220 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘जवान’ को मूल रुप से हिंदी में बनाया गया है। जिसे अन्य भाषा में पैन इंडिया भी रिलीज करेगा। ‘जवान’ 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रिद्धी डोगरा भी हैं।

“चलेया” सॉग के लिए यहां क्लिक करें 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments