इंडियन कॉउचर वीक 2023 की शुरुआत सारा अली खान (Sara Ali Khan) और आदित्य रॉय कपूर से हुई। दिल्ली में आयोजित इस शो में सोमवार को दोनों ने अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया। सारा (Sara Ali Khan)और आदित्य के इस एलिगेंट लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर सारा (Sara Ali Khan) के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है, उनका पीच कलर का लहंगा लुक शादियों के लिए बिल्कुल पर्फेक्ट है। इंडियन कॉउचर वीक 2023 में अब तक कई कलाकार अपनी प्रस्तुत कर चुके हैं।
पहली बार साथ दिखे आदित्य और सारा
आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान फेमस डिजाइनर शान्तनु और निखिल के शो स्टॉपर बने। इस दौरान दोनों का एथनिक लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। जिस पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस शो स्टॉपर जोड़ी ने पहली बार साथ में वॉक किया है, जिनके बीच अच्छी केमेस्ट्री नज़र आयी।
सारा का एलिगेंट लहंगा लुक
डिजाइनर शान्तनु और निखिल ने अपनी शो स्टॉपर सारा के लिए शानदार लहंगा चुना। जिसका रंग पीच और सिल्वर था। उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी। सारा बहुत ही शानदार तरिके से एंट्री लेती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी रैंप वॉक शुरु करती हैं। सारा इस दौरान फैंस को देखकर मुस्कुराती भी हैं। आदित्य और सारा एक दूसरे को देखते बहुत अच्छे लगे। सारा अली और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही एक फिल्म में भी साथ नज़र आने वाले हैं।
आदित्य रॉय कपूर का लुक
Sara Ali khan#Saraalikhan #SaraAliKhan #Sara pic.twitter.com/eo29zX3Tqo
— Keerthy & Kalyani (@KeerthyNKalyani) August 1, 2023
आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी। रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए। ऑडियन्स के बाद एक-दूसरे को देखते हुए ये जोड़ी अच्छी लगी। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस को मिलेजुले कमेंट्स मिल रहे हैं। कुछ का कहना है की जोड़ी अच्छी है, पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सारा की रैंप वॉक पसंद नहीं आयी। सारा को हमेशा चुलबुले लुक में देखा गया है शायद यहीं वजह है की फैंस को उनका इस तरह एटीट्यूड लुक पसंद नहीं आया है।
Recent Comments