Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडभारत जोड़ो यात्रा पहुंची श्रीनगर, राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

भारत जोड़ो यात्रा पहुंची श्रीनगर, राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कल 30 जनवरी को समापन होगा। यात्रा कश्मीर पहुंच चुकी है और आज राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। समापन कार्यक्रम में 21 से अधिक विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें कांग्रेस अपनी यात्रा के बारे में सभी को जानकारी देगी। कई दलों ने अभी से आने के लिए इंकार कर दिया है और कुछ ने हां भी भरी है।

श्रीनगर पहुंचकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे। उन्होंने ट्वीट कर कहा “आज कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं- हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है, क्या जवाब है प्रधानमंत्री जी?”

बता दें कि राहुल गांधी कि ये भारत जोड़ो यात्रा सितंबर 2022 में शुरु हुई थी, कई राज्यों से होकर गुजरी ये यात्रा कई विवादों के बीच चली। जिसमें राहुल गांधी की टी शर्ट को लेकर कई बातें विवादों में रहीं, तो कभी इसे बस चुनावी मुद्दा बोला गया। शुक्रवार को विवाद के बाद यात्रा कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शनिवार को इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुई।

सुरक्षा उल्लंघन के चलते इस यात्रा को शुक्रवार को रद्द करना पड़ा था। मामला शांत होने पर यात्रा अवंतीपोरा के चेरसू गांव से फिर शुरु की गई थी। स्थानीय पुलिस ने इस चूक से इंकार कर दिया था। सूरक्षा में हुई चूक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की।

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को देश के दक्षिणी सिरे से शुरु हुई  और लगभग 145 दिनों में 3970 किमी, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी। आज ये यात्रा श्रीनगर पहुंच गई है, और 30 जनवरी को अपना समापन कार्यक्रम मनाने जा रही है। समापन में समान विधारधारा वाले 12 विपक्षी दल सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments