Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडजानिए कौन हैं ये? नेट पर सबसे ज्यादा हो रही हैं सर्च

जानिए कौन हैं ये? नेट पर सबसे ज्यादा हो रही हैं सर्च

राधिका मर्चेंट की चर्चा इन दिनों चारों तरफ हो रही है,हर कोई जानना चाहता है कि रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से जिनकी सगाई हुई वे हैं कौन? तो जानते है इनके बारे में..

28 साल की राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी है। जो एक ट्रेंड डांसर हैं, उन्होंने श्री निभ आर्ट्स के गुरु भावना ठाकर से भरतनाट्यम सीखा है। राधिका और अनंत दोनो बचपन के दोस्त हैं, अब जल्द ही वे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जानते है राधिका मर्चेंट के बारे में और भी खास बातें…

राधिका का परिवार गुजरात के कच्छ का रहने वाला है। इनका जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ, स्कूलिंग मुंबई के कैथेड्रेल और जॉन कॉनन स्कल से हुई। स्नातक की पढ़ाई इन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र में की।राधिका की माता का नाम शैला मर्चेंट और पिता वीरेन मर्चेंट है। इनकी एक छोटी बहन है जिनका नाम है अंजली मर्चेंट। इनका परिवार पीढ़ियों से बिजनेस से जुड़ा है। राधिका खुद बिजनेस वूमेन हैं। वे पशु कल्याण का काम करती हैं। राधिका को किताबें पढ़ना, ट्रैकिंग और स्वीमिंग करना बहुत पसंद है।

राधिका कई सालों के अंबानी परिवार के समारोह में देखी जा रही हैं। साल 2018 में अनंत अंबानी के साथ राधिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा लगातार बनी रही। राधिका, अंबानी परिवार में सभी की चहेती हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जाती हैं, ईशा अंबानी के साथ भी उनके रिश्ते बेहत अच्छे हैं।

19 जनवरी को अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ होने के बाद से बधाईयों का सिलसिला जारी है। गूगल पर इन दिनों सबसे ज्यादा इस शाही सगाई की तस्वीरों को सर्च किया गया है। इसके साथ ही इंटरनेट पर राधिका मर्चेंट भी इन दिनों नेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। सगाई के लिए अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया को बड़े शानदार तरीके से सजाया, और इस समारोह में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। समारोह में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता और  ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल मंच पर डांस करते नजर आए। अब जल्द ही ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments