Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूड65 साल पुरानी बनारसी साड़ी से तैयार की गई प्रियंका की ये...

65 साल पुरानी बनारसी साड़ी से तैयार की गई प्रियंका की ये ड्रेस

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं, वे अपने पति निक जोनस के साथ आयी हैं। उनकी बेटी मालती पहली बार इंडिया आयी है, जो सभी के लिए सेंटर ऑफ एट्रेक्शन बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुई, जहां उन्होंने बहुत ही यूनिक डिजाइन पहन रखा था। इसी इवेंट के दूसरे दिन वे और भी खास ड्रेस में नजर आयी, जो की एक साड़ी से तैयार की गई थी। जानते हैं क्या खास है इस ड्रेस में..

नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा ने खास तरह की ड्रेस पहनी। जिसे देखकर हर कोई उन्हें बस निहारता रह गया। इस ड्रेस की खासियत यह थी की ये साड़ी थी जिसे उन्होंने बहुत ही डिफरेंट तरीके से पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर अमित अग्रवाल को धन्यवाद भी दिया।

इस खास तरह के आउटफिट को सिल्वर के थ्रेड से तैयार किया गया है। इस फ्यूजन ड्रेस को 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया है। जिसमें इकत बुनाई के 9 रंगो को रिफ्लेक्ट करने के लिए सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टर के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ टॉप में प्रियंका ने ब्रोकेट सेट पहना जो इससे पूरी तरह मैच कर रहा था। इस खास तरह की साड़ी को डिजाइनर अमित अग्रवाल और उनकी टीम ने तैयार किया है। इस काम को करने में 6 माह का समय लगा। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक बहुत ही शानदार और यादगार रहा।

भारत आने के बाद प्रियंका लगातार किसी ना किसी इवेंट में नजर आ रही हैं। सभी जगह वे अपने पति निक जोनस के साथ नजर आती हैं। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री नजर आती है। प्रियंका चोपड़ा पहली बार भारत अपनी बेटी को लेकर आयी हैं। एयरपोर्ट के बाहर मालती मैरी को प्रियंका के साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए। फिलहाल प्रियंका अपनी आनेवाली वेबसीरीज में व्यस्त हैं।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक खास वेबसीरीज में नजर आने वाली हैं। जिसके प्रमोशन के लिए वे भारत आयी हैं। वेबसीरीज का नाम है “ सिटाडेल” , जो 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन अहम किरदार कर रहे हैं। प्रियंका इसमें खास तरह के एजेंट का किरदार निभा रही हैं, जो जिंदा होने के बाद भी फाइलों में मर चुकी हैं। अपने काम के जरिए प्रियंका लगातार उनके फैंस को खुश करती आयी हैं, ये फिल्म भी उनके करियर की अच्छी फिल्म रहेगी यहीं माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments