Tuesday, September 17, 2024
Homeट्रेवल-फूडदोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन आज

दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी (Presidential Address) । जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रख सकती हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा।

नई लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरु हुआ और राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरु होने जा रहा है। आज राष्ट्रपति जी के संबोधन के (Presidential Address) दौरान हंगामा होने की संभावना है। प्रत्येक वर्ष संसद के पहले सत्र को संबोधित किया जाता है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के माध्यम से सरकार अपने कार्यक्रमों और नीतियों की रुपरेखा प्रस्तुत करती है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश होता है, जिस पर चर्चा भी होती है। राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 या 3 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

इस अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों का उल्लेख करेंगी, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान विपक्ष भी ठोस मुद्दों पर विरोध प्रस्तुत कर सकती है। जिसमें नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं, यूजीसी-नेट को रद्द करने, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों, देश में ट्रेन दुर्घटनाओं और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments