Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडबजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

मोदी सरकार का अंतरिम बजट सत्र का आरंभ हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President) जी कुछ ही देर में संसद भवन से संबोधन पेश करेंगी।

इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा की पिछले सत्र में नारी शक्ति अभिनंदन बिल पास हुआ। यह अंतरिम बजट नारी सशक्तिकरण के साक्षात्कार का प्रमाण होगा। पीएम मोदी ने कहा की ये बजट पश्चाताप का अवसर है। इस मौके का सर्वोत्तम उपयोग करें।

बजट सत्र के लाइव के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति (President) ने इन बातों को किया अपने सम्बोधन में शामिल

भारत के बजट सत्र की औपचारिक रूप से बुधवार को शुरुआत हो गई है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में बजट पर अभिभाषण पेश किया है। राष्ट्रपति (President) ने कहा है कि जम्मू एंड कश्मीर में आरक्षण से राज्य के विकास में तेजी आएगी। राष्ट्रपति ने कहा है कि पिछला वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतरीन रहा है और भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि कोई भी देश तभी तरक्की करता है जब वह अपने युवाओं की क्षमता का पूरा फायदा उठाकर देश निर्माण में लगाए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President) ने कहा है कि भारत में राम मंदिर के निर्माण की लोगों को सालों से उम्मीद थी और अब यह सपना पूरा हो चुका है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं, आज वह इतिहास हो चुका है। भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments