Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडमोदी बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री, जिन्हें 7 मुस्लिम देश कर चुके है...

मोदी बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री, जिन्हें 7 मुस्लिम देश कर चुके है सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। जहां मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह दो दिवसीय राजकीय दौरा है। इस दौरान मिस्र ने PM मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ द नाइल” से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड मिस्र का सबसे बड़ा राजकीय सम्मान है। जहां एक ओर देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां प्रधानमंत्री मोदी को मुस्लिम विरोधी घोषित करने में लगी रहती है वहीं दूसरी ओर दुनिया के बड़े और ताक़तवर मुस्लिम देश भारतीय प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च सम्मानों के साथ बड़े-बड़े अवॉर्ड से नवाज़ते है। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 7 मुस्लिम देशों सहित कुल 13 देश अपने वरिष्ठ और सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित कर चुके हैं।

वो 7 मुस्लिम देश जिन्होंने PM मोदी को किया सम्मानित

1. किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां – बहरीन

यह पुरस्कार बहरीन की सरकार की ओर से दिया जाता है। साल 2019 में बहरीन का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मान से नवाजा गया था। खाड़ी देश द्वारा दिया जाने वाला यह शीर्ष सम्मानों में से एक है।

2. ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन – मालद्वीव

यह मालदीव की सरकार के द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान है। साल 2019 में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर माले गए थे। तब उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्हें एक समारोह में राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने यह पुरस्कार दिया था।

3. ऑर्डर ऑफ जायद – यूनाइटेड अरब अमिरात

ऑर्डर ऑफ जायद यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से साल 2019 में दिया गया था।

4. ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन अवॉर्ड – फिलिस्तीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 में फिलिस्तीन की आधिकारिक यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। तब उन्हें फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार उन्हें दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए दिया गया था।

5. स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान – अफगानिस्तान

“स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान” अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। तालिबान के कब्जे से पहले साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया था।

6. ऑर्डर ऑफ अब्दुल्लाजीज अल सौद -सऊदी अरेबिया

यह सऊदी अरब सरकार द्वारा गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में “ऑर्डर ऑफ अब्दुल्लाजीज अल सौद” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

7. ऑर्डर ऑफ़ द नाइल- मिस्र

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने PM मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ द नाइल” से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड मिस्र का सबसे बड़ा राजकीय सम्मान है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर दौरे पर मिस्र की राजधानी काहिरा(Cairo) पहुंचे थे। मिस्र में उनका भव्य स्वागत किया।

इन देशों ने भी दिया है प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान

8. कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु – पापुआ न्यू गिनी 

9. कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी – फिजी

10. एबाकल अवॉर्ड – रिपब्लिक ऑफ पलाऊ

11. ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग – भूटान

12. लीजन ऑफ मेरिट – यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका 

13. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू – रूस

इसके अलावा पीएम मोदी को संयुक्‍त राष्‍ट्र का सर्वोच्‍च सम्‍मान चैंपियंस ऑफ अर्थ 2018 में व 2018 में ही सियोल शांति पुरस्‍कार के अलावा गेट्स फाउंडेशन समेत कुछ और विश्‍व संगठनों की तरफ से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments