Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनपरिणीति और राघव ने तैयार करवाया शादी का कार्ड, 90S के गानों...

परिणीति और राघव ने तैयार करवाया शादी का कार्ड, 90S के गानों के साथ होगा संंगीत

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी में अब कुछ ही दिन बाकी है। इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए राजस्थान को चुना है। उदयपुर के लीला पैलेस में ये शाही शादी होगी। जिसमें परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जानते है इस जोड़े की शादी के बारे में..

शहनाई बजेगी

Parineeti Chopra

24 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। इस जोड़े ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी। दिल्ली के कपूरथला हाउस में ये फंक्शन हुआ था। जिसके बाद से ही उनके फैंस को शादी का इंतजार रहा है। सगाई में दोनों बेहद खूबसूरत लगे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की, शादी भी इनकी बहुत ही ग्रेंड होने वाली है। जिसमें कपड़ो से लेकर डेकोरेशन तक का बहुत बारिकी से चुनाव किया जाएगा।

90S बेस्ड संगीत सेरेमनी 

Raghav Chadha

शादी के सभी रस्में उदयपुर के होटल लीला और ताज लेक पैलेस में होंगी। शादी का जो कार्ड सामने आया है उसके मुताबिक कपल 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेगा। शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरु होंगी। 23 सिंतबर को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की चूड़ा सेरेमनी होगी। इसके बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम दोनों की संगीत सेरेमनी होने वाली है, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी। हर चीज को परिणीति और राघव की पसंद के अनुसार चुना गया है।

सेहरा बांधे आएंगे दूल्हा

Parineeti Chopra

23 सितंबर के कार्यक्रम के बाद ये जोड़ा सात वचनों के लिए तैयार होंगे। 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी। फिर दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी और लीला पैलेस पहुंचेगी। दोपहर 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम होगा। जिसके बाद शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर साढ़े 6 बजे चोपड़ा परिवार की इस बेटी (Parineeti Chopra) की विदाई होगी। 24 की रात को ही साढ़े 8 बजे कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन भी रखा गया है। इसके बाद 30 सितंबर को चंडीगढ़ के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन का आयोजन भी किया गया है। शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की भी खास रौनक रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है की प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ बहन की शादी में शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments