Thursday, September 19, 2024
Homeलाइफस्टाइलJ K Rowling: तनाव भरी जिंदगी से निकलकर बनीं दुनिया की सबसे...

J K Rowling: तनाव भरी जिंदगी से निकलकर बनीं दुनिया की सबसे बड़ी संपादक

जे के रोलिंग (J K Rrowling) जिनका असली नाम Joanne Rowling है, उनकी किताबों की चर्चा पूरी दुनिया में है। जे के रोलिंग (J K Rrowling) लेखकों की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। पर क्या आप जानते हैं 1 Billion Dollar (7,500 करोड़) से भी अधिक संपत्ति की मालकिन रोलिंग के पास कभी जीने के लिए चंद पैसे भी नहीं थे। उम्र के एक पढ़ाव पर वे आत्महत्या करने तक का विचार कर चुकी थीं। जे के रोलिंग (J K Rrowling) की कहानी हर महिला को जानना चाहिए। जो ये सीख देती की अपनी हॉबी को करियर बनाकर बहुत कुछ किया जा सकता है।

हर कदम पर नई मुश्किलें मिली

author J K Rowling

रोलिंग जब 17 साल की थीं तो उनका सपना Oxford University से पढ़ाई करना था, लेकिन उन्हें Admission नहीं मिल सका। जब वो 25 वर्ष की हुईं तो उनकी मां का निधन हो गया। इसके बाद 27 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। उनकी शादीशुदा लाइफ सुखद नहीं थी और वे घरेलू हिंसा की शिकार हुईं। एक बच्ची की मां बनने के बाद उन्होंने 28 साल की उम्र में अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद वे गहरे डिप्रेशन से पीड़ित हो गईं। तलाक लेने के बाद वे सिंगल मदर बन बच्ची का ख्याल रखने लगीं। सोशल वेलफेयर से मिलने वाले नाममात्र पैसों से रोलिंग और उनकी बेटी का जीवन चला।

रोलिंग (J K Rrowling) ने रेलवे स्टेशन पर बैठे गढ़ा हैरी पॉटर

J K Rowling with harry potter

एक बार जेके रोलिंग मैनचेस्टर से लन्दन जा रही थीं। इस दौरान उनकी ट्रेन 4 घंटे लेट हो गई। ट्रेन के इंतज़ार में स्टेशन पर बैठे उन्हें अचानक कुछ सूझा। उन्होंने तुरंत एक पेपर नैपकिन निकाला और उस पर वे विचार लिख डाले। जिसे उन्होंने अपनी बुक हैरी पॉटर में लिखाना शुरु कर दिया। हैरी पॉटर का ये अदृश्य प्लेटफॉर्म वाला आइडिया उनके फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया।

प्रकाशक को लगा जोएना रोलिंग (J K Rrowling) की किताब को युवा पसंद नहीं करेंगे

J K Rowling

Joanne Rowling की किताब छापने वाले पब्लिशर्स को लगा कि टीनऐज लड़के शायद किसी फ़ीमेल राइटर की बुक पढ़ना पसंद न करें, इसलिए किताब में उनका पूरा नाम न लिखकर कुछ शॉर्ट नाम लिखा जाए। ऐसे में रोलिंग ने अपनी दादी के नाम को अपने नाम के साथ जोड़ा, वे अपनी दादी के प्रति खास लगाव रखती थीं। तभी से उनका नाम हुआ Joanne Kathleen Rowling और इसी से बना शॉर्ट नाम J. K. Rrowling।

पहली किताब के बाद ही मिल गया Author of the Year सम्मान

harry potter author J K Rowling image

31 की उम्र में जेके रोलिंग की पहली किताब प्रकाशित हुई। इसके लिए उनको कई संघर्ष करने पड़े, 12 पब्लिशर ने उनकी किताब छापने से मना कर दिया था। और जब किताबें छपीं तो प्रकाशक ने केवल 500 प्रतियां ही छापी, क्योंकि उनको लगा की ये किताबें बिकेंगी हीं नहीं। उन्हें पहली बुक के बाद Author of the Year के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हैरी पॉटर सीरीज की 7 किताबों की 50 करोड़ प्रतियां बिकी हैं और 70 से अधिक भाषाओं में उनका अनुवाद किया गया। बुक की प्रसिद्धी के बाद ही इसकी फिल्में बनना शुरु हुई। जेके रोलिंग आज बहुत ऊंचाईयों पर पहुंच चुकी हैं, पर वे हर वक्त समाजिक कार्य करती रहती हैं।

क्या आप जानते हैं हैरी पॉटर का बर्थडे 31 जुलाई को क्यों आता है?

Mother of character Harry Potter

हैरी पॉटर की रचना करने वाली संपादक जेके रोलिंग का बर्थडे 31 जुलाई को आता है। यही वजह रही की हैरी पॉटर का जन्मदिन 31 जुलाई को रखा गया। हैरी पॉटर कैरेक्टर जेके रोलिंग के हमेशा बहुत करीब रहा है। इस कहानी ने उन्हें जमीन से ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। जेके रोलिंग आज बड़ी शख्सि़यत हैं, पर वे हमेशा समाजिक कार्य करती रहती हैं। मुश्किलों से भरे जीवन ने उन्हें दिल से बहुत बड़ा बनाया है। एक बार उन्होंने अपने लिए बहुत महंगे ईयररिंग लिए, जिसके लेने के बाद उन्हें इस कद्र अफसोस होने लगा की उन्होंने उतने ही रुपए का चैक काट कर जरुरमंदों को दान कर दिया। जेके रोलिंग सच में एक शानदार महिला हैं, Happy Birthday J.K. Rowling।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments