Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडचलन में नहीं फिर भी मुनाफा दिला रहे ये "पुराने सिक्के"

चलन में नहीं फिर भी मुनाफा दिला रहे ये “पुराने सिक्के”

पुराने सिक्कों और नोटों का कलेक्शन करने वाले इन दिनों लाखों रूपए कमा रहे हैं। चलन में नहीं होते हुए भी इन पुराने सिक्कों की इन दिनों बहुत अधिक डिमांड हो रही है। सालों पुराने सिक्के या कुछ खास तरह के नोट ऑनलाइन खरीदे और बेचे जा रहे हैं। कई सारी शॉपिंग वेबसाइट पर भी पुराने सिक्के उपलब्ध हैं। पुरानी चीजों का कलेक्शन करना अधिकांश लोगों को पसंद होता है, पर कुछ लोग खास प्रकार की इन पुरानी करेंसी को एकत्रित करने का भी शौक रखते हैं। तो बताते हैं इन दिनों किस प्रकार के सिक्कों और नोटों के कलेक्शन की डिमांड चल रही है, और आप अपने कलेक्शन को कैसे बेचकर पैसे कमा सकते हैं।

2 रुपए का सिक्का 

2 रुपए का पुराना सिक्का, जो साल 1994 में बना हुआ है। सिक्के के पीछे भारत का नक्शा बना हुआ है। इसकी डिमांड इन दिनों बहुत अधिक है, लोग अपने पुराने नक्शे को समझने के लिए इसका कलेक्शन करते हैं। इसके साथ ही अपने घर में इसे सजाकर रखना पसंद करते हैं।

20 रुपए का कोणार्क वाला नोट

20 रुपए के इस खास नोट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक डिमांड हो रही है। ये नोट गुलाबी रंग का है और इसके पीछे की ओर कोणार्क चक्र बना हुआ है। यह नोट देखने में बहुत सुंदर लगता है। 20 रुपए ये इस नोट पर सीरियल नंबर 786 का हो तो कीमत और भी अधिक मिल रही है बेचने वालों को।

अठन्नी- चवन्नी

भारत देश में सिक्कों का इतिहास बहुत पुराना है, 10, 20 और 25- 50 के सिक्के हमारे देश में एक समय बहुत कीमती हुआ करते थे। पर नए सिक्के चलन में आने के बाद इन्हें लोगों ने पूछना बंद कर दिया। पर आज ये दोबारा सुनाई दे रहे हैं, चलन में नहीं होने के बाद भी लोग इनका कलेक्शन कर रहे हैं। तो आपके पास यदि ये इस प्रकार के सिक्के हैं तो इन्हें बेकार मत समझिएगा। ये रेयर करेंसी इस दिनों काफी डिमांड में हैं। इन सिक्कों को खरीदने वाले बड़ी कीमत अदा कर रहे हैं।

गेंडे वाला सिक्का

इंदिरा गांधी वाला 5 रुपए का सिक्का, वैष्णों देवी वाला 5 का सिक्का, जवाहर लाल नेहरु वाला 1 का सिक्का और गेंडा वाला 25 पैसे का सिक्का इन सभी की मार्केट में बहुत मांग है। सरकार करेंसी को समय -समय पर बदलती रहती है, जिसके बाद पुराने सिक्के किसी काम के नहीं होते हैं। ये सिक्के शौकीन लोगों की शान बनते जा रहे हैं। वे इन्हें हासिल करने के लिए अच्छी खासी कीमत दे रहे हैं।

यहां बेचें और खरीदें 

आप अपने पुराने सिक्कों को आसानी से ऑनलाइन बेच सकते हैं, ईबे और Coinbazar.com पर। ये दोनों ऑनलाइन पोर्टल की वेबसाइट है, जहां पहले रजिस्टर करना होता है। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें, और अपने सिक्के और नोट के दोनों ओर की फोटो यहां अपलोड करें। ग्राहक खुद आपसे संपर्क करेंगे और डिमांड के अनुसार कीमत मिल जाएगी। इस प्रकार खरीदने और बेचने की प्रक्रिया इन ऑनलाइन वेबसाइट पर होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments