Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडउत्तर भारत में आज हीटवेव अलर्ट, मॉनसून में है अभी और देरी

उत्तर भारत में आज हीटवेव अलर्ट, मॉनसून में है अभी और देरी

उत्तरी भारत में गर्मी की मार से लोग बेहाल हुए जा रहे हैं। इस साल दिल्ली में लगातार अधिकतम तापमान 44 डिग्री से 45 डिग्री चल रहा है। आज 16 जून को दिल्ली में सुबह का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सल्सियस मापा गया है। वहीं उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच ही चल रहा है। IMD (India Meteorological Department) ने आज उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लू से बचाव के तरीकों पर ध्यान देना जरुरी होगा।
तपती गर्मी में गर्म हवाओं ने और जीना दुश्वार कर रखा है। दोपहर में दिल्ली में लू की गंभीर स्थिति बनी रहती है और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती हैं। जहां दक्षिणी भारत में मानसून की दस्तक दे दी है, वहीं उत्तर भारत को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ रहा है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 20 जून तक बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 20 से 25 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। तो फिलहाल अभी दिल्लीवालों की किस्मत में इंतजार ही लिखा है।

वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, जम्मू, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी (India Meteorological Department) के मुताबिक आज का दिन लोगो के लिए गर्मी की वजह से मुश्किल रहने वाला है।

उत्तर भारत के अहम शहरों में आज का अधिकतम तापमान (IMD)

आगरा – 40 डिग्री सेल्सियम

इंदौर- 30 डिग्री सेल्सियम

पटना – 37 डिग्री सेल्सियम

अजमेर – 33 डिग्री सेल्सियम

जयपुर – 36 डिग्री सेल्सियम

वाराणसी – 41 डिग्री सेल्सियम

भोपाल- 31 डिग्री सेल्सियम

कानपुर – 41 डिग्री सेल्सियम

बीकानेर – 36 डिग्री सेल्सियम

कोटा – 36 डिग्री सेल्सियम

दिल्ली- 40 डिग्री सेल्सियम

लखनऊ – 39 डिग्री सेल्सियम

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments