Thursday, September 19, 2024
Homeदुनियामुकेश अंबानी ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर की बड़ी घोषणा, पत्नी नीता...

मुकेश अंबानी ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर की बड़ी घोषणा, पत्नी नीता बोर्ड से हुईं अलग

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 46वीं सालाना बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सभी को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत में विश्व की अगुआई करने की क्षमता है। भारत ना रुकता है, न थकता है और न हारता है। अपने संबोधन में उन्होने बड़ी घोषणा की जिसमें उन्होंने बताया की नया रिलायंस भारत की ग्रोथ में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बताया की रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में ईशा, आकाश और अनंत अंबानी शामिल होंगे, नीता अंबानी बोर्ड से अलग होंगी।

बैठक में किया चंद्रयान का जिक्र 

सालाना बैठक में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) में भारत की क्षमता का जिक्र भी किया। उन्होंने चंद्रयान- 3 की सफलता को नए भारत का युग बताया। बैठक में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का रोडमैप पेश किया गया। मुकेश अंबानी ने बताया की Jio Fin इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री करेगी। इसके लिए ग्लोबल लीडर्स से पार्टनरशिप भी होगी। रिलायंस कंपनी के जरिए 142 करोड़ भारतीयों को फाइनेंशियल सर्विसेज भी मुहैया करवायी जाएगी।

Mukesh Ambani

सालाना बैठक में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि वह आनेवाले 5 सालों तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने रहेंगे। इस दौरान उनकी जिम्मेदारियां रहेगी होगी अगली पीढ़ी के लीडर्स को तैयार करना और सशक्त बनाना। वे अपने उत्तराधिकारी आकाश, ईशा और अनंत को सलाह देगें और रिलायंस की अनूठी संस्थागत संस्कृति को समृद्ध करेंगे।

किसको मिलेगा क्या 

इससे पहले मुकेश अंबानी ने पहले ही आकाश अंबानी (Mukesh Ambani) को देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि.का चेयरमैन बनाने का रास्ता साफ कर दिया था। हालांकि, अंबानी जियो प्लेटफार्म्स के चेयरमैन बने रहे। इसी के अंतर्गत रिलायंस जियो इन्फोकॉम आती है। आकाश की जुड़वां बहन 31 वर्षीय ईशा को रिलायंस की खुदरा इकाई और छोटे पुत्र अनंत को नये ऊर्जा कारोबार के लिये चुना गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments