Friday, September 20, 2024
Homeखेलचैन्नई को फाइनल में पहुंचाने के बाद रिटायरमेंट पर खुलकर बोले MS

चैन्नई को फाइनल में पहुंचाने के बाद रिटायरमेंट पर खुलकर बोले MS

चैन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद एमएस धोनी ने मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होने कई बड़े-बड़े सवालों के जवाब दिए। जिसमें उन्होंने अपनी कप्तानी के बारे में और उनके रिटायरमेंट के बारे में खुलकर बात की। आईपीएल 2023 की शुरुआत के पहले से ही धोनी फैंस लगातार ये जानना चाह रहे है, की क्या वे रिटायरमेंट लेने वाले हैं, या आगे खेलते रहेंगे। तो फिलहाल धोनी ने इस सवाल का जवाब दे दिया, जानिए आगे..

23 मई को क्वालिफायर-1 में चैन्नई सुपरकिंग्स ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली है। चैन्नई अब IPL 2023 के फाइनल राउंट में पहुंच गई है। इस जीत के बाद चैन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने अपने खेल के बारे में बात की।

फील्डिंग बदलते रहने वाले कप्तान  

अपनी कप्तानी को लेकर एमएस कहते है की मैं” परिस्थितियों के हिसाब से फील्डिंग को बदलता रहता हूं। ऐसे में मैं साथी खिलाड़ियों के लिए कष्ट देने वाला कप्तान भी हो सकता हूं। पर किस खिलाड़ी को कहां रखना चाहिए, उनकी टैक्निक को समझते हुए मैं वैसा ही करता हूं, जो सही हो”।

रिटायरमेंट पर साफ-साफ बोले

महेंद्र सिंह धोनी से जब पूछा गया की क्या वे अब रिटायरमेंट लेने वाले हैं, तो उन्होंने पहली बार इस सवाल का जवाब खुलकर दिया। उन्होंने कहा ” चाहे मैं बतौर खिलाड़ी रहूं या किसी और रुप में उनके साथ रहूंगा, फिलहाल मैं ये नहीं जानता। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैं CSK के साथ बना रहूंगा। मैं जनवरी से ही घर से बाहर हूं। मार्च में मैंने प्रैक्टिस शुरु कर दी थी। अब आगामी IPL का मिनी ऑक्शन दिसंबर में होगा। तो अभी मेरे पास ये निर्णय लेने के लिए 8 से 9 महिने का समय है, जिसमें समय है। मैं अभी इसको लेकर नहीं सोच रहा हूं।

बात बस इतनी है की महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनसे इस कद्र प्यार करते हैं की उनकी एक झलक ही उनके लिए काफी होती है। आईपीएल के मैदान में भी जब भी वे उतरे चारों तरफ बस धोनी,धोनी, धोनी की आवाज सुनाई देती रही। ये आलाम सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि हर जगह नजर आता है। तो सबके फेवरेट धोनी जो भी निर्णय लेंगे उनके फैंस उनके साथ ही रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट का वो नाम बन चुका है, जो कभी किसी के दिमाग से हट नहीं पाएगा। बड़े -बड़े कारनामें के साथ उनके अपने परिश्रम ने उन्हें ये नाम दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments