Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूड21 साल बाद भारत के नाम "मिसेज वर्ल्ड" का ताज

21 साल बाद भारत के नाम “मिसेज वर्ल्ड” का ताज

मिसेज वर्ल्ड 2022 का का खिताब जम्मू की रहने वाली सरगम कौशल ने अपने नाम किया और 21 साल के इंतजार के बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज एक बार फिर से भारत के पास है। सरगम कौशल इससे पहले मिसेज इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। अब मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर उन्होंने इतिहास रच दिया है लेकिन क्या आपको पता है कि मिसेज वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड में किया अंतर होता है। तो चलिए जानते हैं।

https://youtu.be/PT-Ctb-BxnA

सबसे पहले जान लेते हैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के बारे में
मिस वर्ल्ड सबसे पुरानी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। जिसे 1951 में एरिक मोरले द्वारा यूनाइटेड किंगडम में बनाया गया था। 2000 में एरिक मॉर्ले की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी, जूलिया मॉर्ले, पेजेंट की सह-अध्यक्षता करती हैं। मिस वर्ल्ड का हेड क्वार्टर लंदन में है। इसमें अलग-अलग देशों की कई सुंदरियां हिस्सा लेती हैं। साल 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर ने ये खिताब अपने नाम किया था।

मिस वर्ल्ड के लिए क्या हैं नियम
मिस वर्ल्ड के लिए 18 से 25 की आयु सीमा तय की गई है। वहीं इस प्रतियोगिता के लिए कम से कम पांच फुट सात इंच हाइट होनी चाहिए। इसी के साथ बात करें अपने देश की तो मिस इंडिया बनने के बाद मिस वर्ल्ड के लिए भेजा जाता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ शारीरिक रूप से सुंदर दिखना ही नहीं बल्कि आपकी बुद्धिमत्ता को परखना भी होता है कि आप अपनी बातों से लोगों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं, आप में और अन्य प्रतिभागियों में क्या अंतर है।

क्या है मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता
मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता शादी-शुदा महिलाओं के लिए आयोजित की जाने वाली पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है। जिसके बारे में सबसे पहले 1984 में विचार किया गया था। 1984  से लेकर 1987 तक इस प्रतियोगिता को ‘मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड’ के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 1988 में इसका नाम बदलकर ‘मिसेज वर्ल्ड’ कर दिया गया।

दो भारतीय सुंदरियों ने जीता है अब तक मिसेज वर्ल्डका खिताब 
साल 2022 में सरगम कौशल ने 32 साल की उम्र में ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब जीता है। 2021 की विजेता रहीं अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने शनिवार को उन्हें यह ताज पहनाया। इससे पहले साल 2001 में भारत की अदिति गोवित्रिकर ने यह ताज अपने नाम किया था। इस साल मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन लॉस वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments