Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडMiss World 2023 : कश्मीर में एकत्रित होंगी 140 देशों की सुंदरियां

Miss World 2023 : कश्मीर में एकत्रित होंगी 140 देशों की सुंदरियां

इस वर्ष ब्यूटी प्रेजेंट मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World) का आयोजन भारत में होने वाला है। जिसे लेकर घोषणा हो चुकी है। ये सौंदर्य प्रतियोगिता भारत के कश्मीर में आयोजित की जाएगी। जिसमें 140 देश की प्रतिभागी भाग लेंगी। इसका खुलासा मंगलवार को श्रीनगर में ब्रेकफास्ट प्रेस ब्रीफिंग में किया गया। इस ब्रीफिंग में मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की सहीत कई बड़ी ब्यूटी पेजेंट विनर उपस्थित हुईं।

सुंदरियों का लगा जमावड़ा 

Miss World

साल के अंत में जल्द ही मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रतियोगिता भारत में आयोजित होने वाली है। जिसे लेकर प्रेस ब्रीफिंग में सारी जानकारी बता दी गई है। इस प्रेस ब्रीफिंग के लिए मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की विशेष रुप से भारत आयीं। यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता की पहली यात्रा है। इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगेन और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स भी शामिल हुई।

मिस वर्ल्ड ने बताया कश्मीर आने का अनुभव 

Miss World

साल 2023 में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रतियोगिता 71वीं होगी। मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की ने कश्मीर आने का अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया की ”कश्मीर में सब कुछ है और यह मिस वर्ल्ड जैसे आयोजन के लिए सबसे अच्छी जगह है। मैं भारत की खूबसूरत जगहों, यहां की खूबसूरत झीलों को देखकर हैरान हूं, यहां सभी ने हमारा अच्छे से स्वागत किया है”। हमें जो आतिथ्य सत्कार मिला वह अद्भुत था। इस आयोजन में 140 देशों को भाग लेते देखना रोमांचक होगा। हर जगह की अपनी सुंदरता होती है, लेकिन यहां का सुखद आतिथ्य सत्कार अभिभूत करने वाला है।”

भारत में आयोजन होगा बहुत खास

इसी के साथ मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने इस कार्यक्रम में जानकारी दी की, ”यह गर्व से भरा क्षण है कि मिस वर्ल्ड (Miss World) 2023 कश्मीर में आयोजित होने जा रही है। यह क्षण दिवाली जैसा होगा क्योंकि 140 देश भारत आ रहे हैं और सभी एक परिवार के रुप में भाग ले रहे हैं”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments