Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनब्यूटी क्वीन ने उठाई बंदूक, सेना के साथ संभाला मोर्चा

ब्यूटी क्वीन ने उठाई बंदूक, सेना के साथ संभाला मोर्चा

उक्रेन में हो रहे रूसी हमलों में जहाँ एक तरफ उक्रेनी नागरिकों की मौत की ख़बरों ने पूरी दुनिया को सताया हुआ है , वहीँ दूसरी तरफ  उक्रेनी नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की के कहने पर हथियार उठाया लिए है। इसी कड़ी में यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन “अनास्तासिया लेना” भी सेना में शामिल हो गई हैं। इसे ही कहते हैं, ब्यूटी विथ ब्रेन। वैसे तो वर्षों से नारी जरुरत पड़ने पर तलवार उठा रही है, पर आज इस खबर ने साबित कर दिया है, की नारी आज भी वही सोच रखती है। घर पर आंच आए तो रक्षा के लिए सामने खड़ी हो जाती है।
अनास्तासिया लेना ने साल 2015 में मिस उक्रेन का ख़िताब हासिल किया था। तब वे 24 साल की थी। अब वो अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के उलट किसी सैनिक की तर्ज रूसी सेना से युद्ध लड़ने के लिए तैयार हैं। अनास्तासिया लेना के इंस्टाग्राम के अनुसार, हथियार चलाने के लिए वो कोई अजनबी नहीं हैं। हथियारों के साथ उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही है।
पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अपने ‘घर’ की रक्षा के लिए हथियार उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘कब्जे की नियत से जो कोई भी उक्रेन बॉर्डर में घुसेगा, मारा जाएगा।
अनास्तासिया एक सच्ची नागरिक है, जो जानती है कि समय के साथ क्या निर्णय लेना चाहिए। अपनी ग्लैमरस दुनिया के परे उन्होंने उक्रेन में चल रहे युद्ध में अपना योगदान देकर देश के प्रति अपने प्रेम को साबित कर दिखाया है। जब एक महिला किसी ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लेती है, तब भी वो अपने देश का प्रतिनिधित्व करती है। देश के प्रति लगाव भी उसकी जीत को बयां करता है, आज भी अनास्तासिया अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। अह्म देवी की टीम का उन्हें सलाम।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments