Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनमहाराष्ट्र के ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की...

महाराष्ट्र के ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र के ठाणे (Thane Accident) इलाके में देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई जिसमें अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना ठाणे (Thane Accident) ज‍िले के शाहपुर की है। जहां एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबक‍ि 4 लोग घायल हो गए। दरअसल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे (Thane Accident) के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। निर्माण कार्य के दौरान अचानक गर्डर लॉन्चिंग नीचे गिर गया और कई मजदूर इसके नीचे दब गए। अब तक 4 घायलों को निकाला जा चुका है।

इस घटना के तुरंत बाद स्थानिय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। ठाणे कलेक्टर आपत्ति विभाग और रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर मौजूद रहा। अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है और अभी और भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं। जिनके अनुसार गर्डर लॉन्चिंग मशीन को बहुत सावधानी से हटाया जा रह है। जिससे यदि कोई नीचे जिंदा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके। गिरी हुई मशीन के नीचे 6 लोगों के और दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत दल के अनुसार मलबे को पूरी तरह से उठाने में समय लग जाएगा।

समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के लिए चल रहा ये कार्य अपने तीसरे फेज में चल रहा था। दो दिन पहले ही बारिश के कुछ कम होने के बाद से काम ने जोर पकड़ा था। हाईवे पर रात में भी निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गर्डर मशीन 100 फीट से नीचे गिर गई। मृतकों की पहचान हो चुकी है, और घायलों का ईलाज जारी है। घटना स्थल पर राहत बचाव दल और स्थानीय पुलिस मौजूद है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से अपना कार्य रहे हैं जिससे यातायात प्रभावित ना हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments