Tuesday, September 17, 2024
Homeदेश-दुनियाMP का ये खिलाड़ी है भारतीय हॉकी टीम का फ्यूचर कैप्टन

MP का ये खिलाड़ी है भारतीय हॉकी टीम का फ्यूचर कैप्टन

पेरिस में चल रहे ओलंपिक में भारत के एथलीट अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा रहे हैं। सभी मेडल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल है भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का एक खिलाड़ी, जिसने कम समय में खास पहचान हासिल की है।

जिनका नाम है विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad)। विवेक के शानदार खेल को देखते हुए उन्हें भारतीय हॉकी टीम का भावी कप्तान भी माना जाता है।

हॉकी में भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी 

Indian Hockey Team

 

विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) ने जनवरी 2018 में 17 साल की उम्र में भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलना शुरू किया। वे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वे दिग्गज खिलाड़ी संदीप सिंह के रिकॉर्ड से सिर्फ़ 11 दिन पीछे रह गए। अपने करियर में अब तक विवेक ने भारत की ओर से 90 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले खेले हैं।

मध्यप्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं विवेक (Indian Hockey Team)

मध्यप्रदेश के इटारसी में 25 February 2000 को विवेक सागर प्रसाद का जन्म हुआ। विवेक ने ब्यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेल 2018 में भारतीय जूनियर हॉकी टीम (Indian Hockey Team) को रजत पदक दिलाया था। उसी साल, विवेक सागर प्रसाद ने भारत के द्वारा जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक और नीदरलैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफ़ी में रजत पदक जीतने में अपनी टीम की मदद की थी ।

छोटी उम्र में पदकों की बड़ी लिस्ट (Indian Hockey Team)

Indian Hockey Team

विवेक सागर प्रसाद ने मात्र 23 साल की उम्र में भारत के लिए 117 मैच खेलकर 19 गोल किए हैं। इस वक्त वे पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का हिस्सा हैं, और अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

विवेक प्रसाद को भारतीय हॉकी टीम का भावी कप्तान भी माना जा रहा है। विवेक ने 2019 में एफआईएच मेन्स राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता और बाद में उन्हें 2021 में एफआईएच यंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्हें 2021 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। विवेक के पदकों की सूची में युवा ओलंपिक खेल 2018 – रजत पदक, टोक्यो 2020 ओलंपिक – कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2022 – रजत पदक, चैंपियंस ट्रॉफी 2018 – रजत पदक और एशियाई खेल 2018 – कांस्य पदक शामिल है।

इसे भी पढ़ें !

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments