Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनसवा करोड़ लाडली बहनों को सीएम शिवराज ने दिया उपहार

सवा करोड़ लाडली बहनों को सीएम शिवराज ने दिया उपहार

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की नई लाडली बहना योजना के अंतर्गत आज शाम 6 बजे से महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि पहुंचा दी गई है। इस योजना का लाभ आर्थिक रुप से कमजोर और मध्यप्रदेश की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। जिसमें एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। खाते में ये राशि डाले जाने से पहले शगुन के 1 रुपए डाल कर महिलाओं के खातों कों अंकित कर लिया गया था…

एक क्लिक से भेजे पैसे

लाड़ली ब हना योजना में सीएम शिवराज सिंह चौहान 10 जून 2023 से प्रदेश की महिलाओं को ये सौगात दे दी है। प्रदेश के जबलपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाम 6 बजे से सिंगल क्लिक के माध्यम से सवा करोड़ लाडली बहनों के खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए। प्रदेश की महिलाओं को सीएम शिवराज ने बहुत बड़ी सौगात दी है।

दो सफल योजनाएं पहले से चल रहीं

इससे पहले सीएम शिवराज की चलाई जा रही दो और योजनाओं से प्रदेश के लोगों को बहुत मदद मिल रही है। लाडली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बाद अब से लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस नई योजना के लिए प्रदेश की हर जरुरतमंद महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से पूरे नियम और शर्तों को लागू होने वाली पात्र महिलाओं को ही इसका लाभ दिया जा रहा है।

पांच लाख आवेदन अभी प्रक्रिया में 

जानकार अधिकारियों के मुताबिक भुगतान से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। जिसकी जानकारी नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया को बैंकों के माध्यम से दी जा चुकी है। हितग्राहियों के खातों में राशि शनिवार को ही ट्रांसफर हो जाएगी। बैंकिंग प्रक्रिया के कारण कुछ लाभार्थियों के खातों में राशि आने में एक-दो दिन का समय भी लग सकता है। इसके अलावा करीब पांच लाख आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं। जिनमें प्रक्रियां पूरी होने के बाद राशि का भुगतान किया जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments