Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडजूनियर NTR और राम चरण की जगह ये करेंगी नाटु-नाटु डांस

जूनियर NTR और राम चरण की जगह ये करेंगी नाटु-नाटु डांस

RRR  मूवी के नाटु -नाटु सॉन्ग को जब से  बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑवर्ड मिला है। तब से ही ऑस्कर 2023 का बहुत बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसके साथ ही यही अनुमान लगाया जा रहा था कि इस सॉन्ग पर मुख्य कलाकार जूनियर NTR और राम चरण परफॉर्म भी करेंगे। पर ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है, बल्कि उनकी जगह कोई और इस पर परफॉर्म करेंगी। जिनका नाम है लॉरेन गॉटलिब, उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी।

12 मार्च को लॉस एंजेलिस में ऑस्कर अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार सुबह 5 बजे इसका प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं से एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने ऑस्कर में परफॉर्म करने की न्यूज दी है। जूनियर एनटीआर, राम चरण अपनी आरआरआर टीम के साथ अमेरिका में मौजूद हैं। कुछ दिन पहले ही हुए एक इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर ने भी ये साफ कह दिया कि वे ऑस्कर में नाटु-नाटु गाने पर डांस नहीं करने वाले हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया की वो और रामचरण डांस करने के लिए बेताब हैं, पर उन दोनों के पास डांस रिहर्सल करने के लिए वक्त नहीं था, और इतने बड़े मंच पर बिना तैयारी के जाना सही नहीं है। यहीं वजह है कि इन दोनों कलाकारों के वजह इस गाने पर अब लॉरेन डांस करेंगी।

अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर लॉरेन काफी एक्साइटेड हैं। ये उन्होंने अपनी शेयर की फोटो के साथ बताया। उन्होंने फेमस हॉलीवुड साइन के साथ पोज देते हुए फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी खुशी साफ नजर आ रही है। इसके साथ उन्होने मैसेज लिखा की  ‘मैं ऑस्कर में नाटु-नाटु पर परफॉर्म कर रही हूं, मैं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक्साइटेड हूं।’

लॉरेन गॉटलिब का जन्म 8 जून 1988 को हुआ। वे एक अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री हैं। वे अमेरिकी शो “सो यू थिंक यू केन डांस” के कारण जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक्टिंग की है। इसके साथ ही कई सारे सॉन्ग एल्बम में भी नजर आ चुकी है। फिलहाल ऑस्कर के मंच पर डांस की तैयारी लॉरेन ने शुरु कर दी है। वे अपने प्रदर्शन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डांस रिहर्सल का वीडियो भी शेयर किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments