Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनदीपिका ने सुनाई गुड न्यूज, जानिए 38 की उम्र में कैसे आसान...

दीपिका ने सुनाई गुड न्यूज, जानिए 38 की उम्र में कैसे आसान है प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह ने अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट कर दी है। इस खबर के साथ ही उनके फैंस उन्हें बधाईयां देने से रुक नहीं रहे हैं। दीपिका पादुकोण की उम्र 38 है, आमतौर पर इस उम्र में कंसीव (Pregnancy) करने की क्षमता थोड़ी कम होती है, और यदि बेबी कंसीव हो भी जाएं तो महिला को स्पेशल केयर की जरुरत होती है। इन्हीं मुद्दों पर थोड़ा गौर फरमाते हैं..

35 के बाद Pregnancy के चैलेंज 

Pregnancy

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बात कि जाएं तो वे अपने काम के अनुसार एक सही बैलेंस दिनचर्या अपनाती हैं। ऐसे में उनका शरीर पहले से ही गर्भवस्था (Pregnancy) के लिए तैयार है। पर वहीं एक आम महिला की बात की जाएं तो उन्हें कई सारी प्रॉब्लम से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे पहला चैलेंज होता है बेबी कंसीव करना।

हड्डियों का मजबूत होना जरुरी

Pregnancy

35 के बाद महिलाओं की हड्डी कमजोर होने लगती है और गर्भावस्था के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरुरी है। इस उम्र में महिलाओं के शरीर में पर्याप्त कैल्शियम भी मौजूद नहीं होता है। जिसकी कमी भी गर्भधारण के लिए चैलेंज बन जाती है।

लेटेस्ट तकनीकों का प्रयोग (Pregnancy)

35 के बाद बेबी कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अधिकांश महिलाएं लेटेस्ट तकनीकों जैसे आईवीएफ की सहायता लेती हैं। या दवाइयों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त सरोगेसी का सहारा लेकर भी लोग माता-पिता बनने का सुख प्राप्त करते हैं। आम महिलाओं को 35 के बाद नेचुरल कंसीव करना हो तो उन्हे बैलेंस दिनचर्या अपनानी पड़ती है।

रिसर्च में सामने आया

Pregnancy health

इसके अतिरिक्त यदि नेचुरल प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की चाह है तो सही खान पान ही जरुरी है। साल 2007 में ऑक्सफोर्ड एकेडमी के लिए की गई एक स्टडी में सामने आया कि हफ्ते में एक बार हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से महिलाओं में 27% इनफर्टिलिटी की संभावनाएं कम हो जाती है।

खाने में ये पोषक तत्व बेहद जरुरी 

इसके साथ ही आहार में फलों, सब्जियों, नट्सस और अनाजों जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरुरी होता है। 35 के बाद गर्भधारण (Pregnancy) के लिए खाने में विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलेट, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट शामिल होना जरुरी है।

Deepika Padukone

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी लाइफ के इन खास पलों को इंज्वाय कर रही हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये खुशखबरी शेयर की। दीपिका और रणवीर दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर बहुत खुश हैं।दीपिका ने अपने पोस्ट में लिखा- “सितंबर 2024″। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments