Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनआइस फेशियल से सॉल्व करें कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स

आइस फेशियल से सॉल्व करें कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स

आपने कई एक्ट्रेस को चेहरे पर बर्फ लगाते देखा होगा, कुछ समय पहले आइस चैलेंज भी चल रहा था। जिसमें एक बाउल में बर्फ रख उसमें फेस को डालते नज़र आयी थी कई अभिनेत्रियां। आखिर चेहरे पर क्यों लगाई जाती है बर्फ? और क्या है इसके फायदें जो अक्सर इसे इस्तेमाल करने के बारे में सोशल मीडिया पर चलता रहता है। जानते हैं आज इसी के बारे में..

चेहरे को चमक मिलेगी आइस से 

ग्लोइंग फेस किसे पसंद नहीं, चेहरा हमेशा खिला रहे इसके के लिए जाने क्या-क्या करते हैं हम सभी। महंगे से महंगे फेशियल करवाते हैं, खान-पान में हेल्दी चीजें शामिल करते हैं, एक नियमित दिनचर्या अपनाते हैं। इसके बाद भी यदि मन चाहा चमकता चेहरा हासिल ना हो तो कुछ नया ट्राय करते रहते हैं। इतना कुछ तो ट्राय कर लिया, अब एक बार इस आइस को भी ट्राय करके देखिए। जो आपको कुछ नया और अच्छा रिजल्ट देगा।

टॉक्सिन्स दूर करता है आइस फेशियल

चेहरे पर बर्फ के इस्तेमाल को आइस वॉटर फेशियल कहा जाता है। ये आइस वॉटर फेशियल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन कूल रहती है और चेहरे पर ग्लो भी आता है। आइस वॉटर फेशियल के लगातार यूज से त्वचा के टॉक्सिन्स दूर होते हैं।

थकान और तनाव को कम करने में सहायक

लगातार काम से होने वाली थकान और तनाव को कम करने में बर्फ फेशियल सहायक है। इसे आप खुद एक बार घर पर ट्राय जरुर करें। जब भी कभी बहुत थकान या तनाव लगे तो बर्फ को किसी कपड़े पर रोल कर अपने चेहरे पर रोल करें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और स्ट्रेस कम होता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें की बर्फ को कभी भी डायरेक्टर चेहरे पर ना लगाएं, हमेशा किसी कपड़े में रोल कर लगाएं। मार्केट में कई तरह के आइस रोलर भी उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप आसानी से बर्फ को एप्लाई कर सकते हैं।

मेकअप से पहले आइस रोल जरुरी

जिन्हें रोजना अधिक मेकअप करना होता है, वे मेकअप से पहले आइस को चेहरे पर रब जरुर करें। ये चेहरे को मेकअप के लिए तैयार करने में हेल्प करता है। अलग-अलग तरह के ब्यूटी प्रोड्क्ट कई बार चेहरे पर सूट नहीं होते हैं, ऐसे में आइस चेहरे को ठंडा रखती है और मेकअप के लिए फेस तैयार करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments