Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनतो इसलिए विशेष पूजनीय है कामधेनु....

तो इसलिए विशेष पूजनीय है कामधेनु….

हिन्दू धर्म शास्त्रों में एक ऐसी गाय का वर्णन मिलता है तो समस्त गायों की माता है जिसके शरीर में कई देवी देवताओ का निवास है, जिसके दर्शन मात्र से ही आपके मन की हर कामना पूरी हो सकती है। जिसे हम सभी कामधेनु कहते है, इस गाय को नंदा ,सुशीला और सुरभि के नाम से भी जाना जाता है। बताते है आपको इसके महत्व के बारे में..

हिन्दू धर्म में गाय का बहुत महत्व है, ऐसा माना जाता है कि माता कामधेनु की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है, और इनका निवास स्वर्ग लोक को माना जाता है, पर धर्मशास्त्रों की माने तो पहले कामधेनु पृथ्वी पर ही रहती थी। जब देव दानवों ने समुद्र मंथन किया तो 14 रत्न निकले उन्ही रत्नों में से एक हैं कामधेनु, यही वजह है कि इनका खास महत्व है। कामधेनु एक सफेद गाय है, जिसके अंदर कई देवी-देवता निवास करते हैं। कुछ कथाओं में कामधेनु का सिर एक महिला की तरह बताया गया है। इसे गायों की माता भी माना जाता है।

समुद्र मंथन से उत्पत्ति होने के बाद कामधेनु ने कई चमत्कार दिखाए। जिस किसी के पास ये होती, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते थे। राजा-महाराजा से लेकर ऋषि-मुनि तक, कामधेनु के चमत्कारों से अभिभूत हुए। लोग उसकी पूजा करने लगे। कहा जाता है कि कामधेनु के पास ऐसी शक्तियां हैं, जिससे हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

एक बार राजा सहश्त्रार्जुन अपनी सेना के साथ जंगल में थे तभी पास में दिखे जमदग्नि ऋषि के आश्रम में विश्राम के लिए पहुंच जाते है। ऋषि राजा का स्वागत सत्कार करते है तथा उन्हें और उनकी सेना को भोजन भी करवाते है, इतने कम समय में इतनी बड़ी सेना का भोजन प्रबंध देख कर राजा उनसे इसका रहस्य पूछते है तब ऋषि उन्हें कामधेनु के बारे में बताते हैं। कामधेनु के चमत्कार को देख कर  राजा सहस्त्रार्जुन कामधेनु गाय को पाने के लिए आश्रम पर आक्रमण कर देते हैं। राजा ऋषि जमदग्नि का आश्रम ध्वस्त कर कामधेनु को आपने राजमहल ले जाते है। जब ऋषि जमदग्नि के पुत्र परशुराम को यह पता चलता है, तो वह कामधेनु को मुक्त करवाने के लिए राजा सहस्त्रार्जुन का उसकी सेना और पुत्रों के साथ वध कर देतें हैं और कामधेनु को स्वर्ग इंद्र को भेंट कर देते है।

आज के समय में इस पवित्र गाय कामधेनु के दर्शन करना संभव नहीं है, तो ऐसे में लोग धरती पर मौजूद हर गाय को कामधेनु का रूप मानकर पूजा करते हैं। लोग घरों में कामधेनु की मूर्ति भी रखते है, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इसकी प्रतिमा रखना भी बहुत अच्छा माना जाता है। घरों के मंदिर में कामधेनु मां की तस्वीरें भी रखी जाती है। आस्था से जुड़ी इस गाय का अहम स्थान है हमारे जीवन में। इसके साथ ही हम सभी को इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए की गाय की सुरक्षा भी करें, जिस पशु में देवी देवताओं का वास है, उसे कभी भी हानि नहीं पहुंचाना चाहिए। गाय की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments