Thursday, September 19, 2024
Homeलाइफस्टाइलचंद्रयान 3 का काउंटडाउन शुरु कर दुनिया को कहा अलविदा

चंद्रयान 3 का काउंटडाउन शुरु कर दुनिया को कहा अलविदा

चंद्रयान 3 की कामयाबी हर भारतीय के दिल के करीब है। जिसके लॉन्च की यादें सालों-साल तक हमारे जेहन में ताजी रहेगी। इस मिशन से जुड़े हर वैज्ञानिकों को भी कभी भूूलाया नहीं जा सकेगा। ऐसी ही एक खास शख्सियत हैं जो इस मिशन का मुख्य हिस्सा रही हैं वे अब हमारे बीच नहीं रही हैं। भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक्स पर जानकारी दी है की वैज्ञानिक एन वलारमथी नहीं रही हैं। ये वो महिला वैज्ञानिक हैं, जिनकी आवाज हमने हर रॉकेट काउंटडाउन लॉन्च में सुनी थी।

इसरो (ISRO) की वैज्ञानिक एन वलारमथी का 64 वर्ष की आयु में रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। रविवार 3 सितंबर, 2023 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बता दें 14 जुलाई को चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के समय भी जिस काउंट डाउन को पूरे देश ने सुना, वह घोषणा भी उन्होंने ही की थी। अब ये आवाज इसरो के आगे वाले मिशन में नहीं सुनाई देगी। वलारमथी के निधन ने वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता को भी दुखी कर दिया है। सभी सोशल मीडिया X पर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।

ISRO

इंडिया टुडे के पत्रकार शिव अरूर ने इस वैज्ञानिक के निधन की खबर देते हुए एक चंद्रयान 3 का वो वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उनकी आवाज अंतिम बार सुनाई दी थी। इसके साथ उन्होंने लिखा “अलविदा, वलारमथी महोदया। यह उनकी आवाज़ थी जिसे आपने पिछले कुछ वर्षों में इसरो के सभी रॉकेट प्रक्षेपणों की काउंट डाउन करते हुए सुना था। उनका अंतिम कार्य जुलाई में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती करना था। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उस महान दिशा में अच्छी तरह से यात्रा करें, महोदया!”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments