Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनISRO ने 2024 का किया स्वागत, मिशन "ब्लैक होल" सैटेलाइट का सफल...

ISRO ने 2024 का किया स्वागत, मिशन “ब्लैक होल” सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण

साल 2024 की शुरुआत इस तरह होगी ये किसी ने नहीं सोचा था। आज सुबह 1 जनवरी को देश की “भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन” ने एक नया कारनामा कर दिखाया। जिसकी जानकारी मीडिया में इसरो डायरेक्टर एस सोमनाथ ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया की इस नए मिशन में अब हम खगोल विज्ञान के सबसे खास रहस्य “ब्लैक होल” (Xposat Satellite) की जानकारी एकत्रित करेंगे।

Xposat Satellite 

1 जनवरी को सुबह 09:10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज भारत के वैज्ञानिकों ने नया कारनामा कर दिखाया है। एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट यानी “XPoSat” (Xposat Satellite) का सफल प्रक्षेपण किया। भारत के लिए ये मिशन बहुत अहम है। इस मिशन के जरिए हमेंं ब्लैक होल की जानकारी मिलेगी।

ISRO के इस पहले एक्स-रे पोलरीमीटर उपग्रह यानी ‘एक्सपोसैट’ को रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी 58 के जरिए लॉन्च किया। यह महज 21 मिनट में अंतरिक्ष में 650 किमी ऊंचाई पर जाएगा। इस रॉकेट का यह 60वां मिशन होगा। इस मिशन में एक्सपोसैट के साथ साथ 10 अन्य उपग्रह भी पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होंगे।

आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्च को देखने के लिए गैलरी में कई लोग पहुंचे। इसरो (Xposat Satellite) की कायमाबी की कहानी बीते साल 2023 में हर जगह सुनाई थी। इस साल भी इसरो कई और बड़े मिशन की तैयारी में है, जिसमें सबसे खास होगा गगनयान।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments