Thursday, September 19, 2024
Homeदुनियागुरुत्वाकर्षण को मात देते दुनिया के ये 9 स्पॉट, वैज्ञानिकों के लिए...

गुरुत्वाकर्षण को मात देते दुनिया के ये 9 स्पॉट, वैज्ञानिकों के लिए भी है आश्चर्य

प्रकृति हमेशा ही हम मनुष्यों को हमेशा आश्चर्यचकित करती आयी है। जैसा की हम जानते है कि हमारी पृथ्वी पर सब कुछ गुरुत्वाकर्षण के नियम का पालन करता है। आप कोई भी चीज़ ऊपर की ओर फेकिए, वो अपने आप गुरुत्वाकर्षण की वजह से नीचे की ओर आकर गिरेगी। लेकिन सोचिए कभी ऐसा हो कि चीज़ें गुरुत्वाकर्षण की उल्टी दिशा में जाने लगे तो? क्या यह कोई चमत्कार है? या कुछ और? पर यकीन मानिए दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां ग्रेविटी ज़ीरो हो जाती है या कहें की यहां गुरुत्वाकर्षण के नियम वैसे काम नहीं करता जैसा पूरी पृथ्वी पर करता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी है कुछ जहगों के बारे में बताते है जो वैज्ञानिकों के बीच चर्चाओं में रहती है..

1- मैग्नेटिक हिल्स, भारत

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह में एक ऐसी पहाड़ी है जिसे मैग्नेटिक हिल के नाम से जाना जाता है। सामान्य तौर पर पहाड़ी की ढलान पर वाहन को गियर में डालकर खड़ा किया जाता है। यदि ऐसा नहीं किया जाए तो वाहन नीचे की ओर लुढ़ककर खाई में गिर सकता है लेकिन इस मैग्नेटिक हिल पर वाहन को न्यूट्रल करके खड़ा कर दिया जाए तब भी यह नीचे की और नहीं जाता। आश्चर्य तो तब होता है जब वाहन नीचे की ओर नहीं जाकर खुद ब खुद उपर की ओर जाने लगता है। यही तो इस पहाड़ी का चमत्कार है कि वाहन लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर की ओर चढ़ने लगता है। दूसरा चमत्कार यह कि न सिर्फ गाड़ियां बल्कि आसमान से उड़ने वाले जहाज भी इस पहाड़ी के गुरुत्वाकर्षण से बच नहीं सकते। कोई इसे गुरुत्वाकर्षण शक्ति कहता है तो कुछ इसे सिर्फ एक भ्रम मानते हैं लेकिन अब तक इस पहाड़ी का रहस्य सुलझाया नहीं जा सका है। वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुद्वारा पठार साहिब के निकट स्थित इस हिल में गजब की चुंबकीय ताकत है। यही नहीं इसका मैग्नेटिक फील्ड भी काफी बड़े क्षेत्र तक प्रभावित करता है। पायलट इस क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही विमान की गति बढ़ा लेते हैं ताकि विमान को हिल के चुंबकीय प्रभाव से बचाया जा सके।

2-रिवर्स वॉटरफॉल, भारत

वाटरफॉल भी गुरुत्वाकर्षण का ही पालन करते हैं, लेकिन नानेघाट का झरने इस नियम के अधीन नहीं है, बल्कि यह वॉटरफॉल गुरुत्वाकर्षण के नियमों के विपरीत काम करता है। भारत के महाराष्ट्र राज्य के कोंकण इलाके में कवालशेत प्वाइंट नामक स्थान है, जहां आप जादुई रूप से वॉटरफॉल की धारा को नीचे से ऊपर की ओर जाते देख सकते हैं। इस नजारे को देख आप खुद हैरान रह जाएंगे। इसको लेकर विज्ञान का कहना है कि नानेघाट में हवा काफी तेज चलती है। जिस वजह से जब वाटरफॉल नीचे गिरता है, तो हवा के दबाव चलते पानी ऊपर जाने लगता है।

3- रिवर्स वॉटरफॉल, इंग्लैंड

भारत के रिवर्स वॉटरफॉल की तरह ही एक वॉटरफॉल इंग्लैंड में भी है, जिसे जादुई करार दिया गया है। यह इंग्लैंड के डर्बीशायर पीक में हेफ़ील्ड के पास स्थित है। यह वह स्थान है, जहाँ किंडर नदी एक निश्चित बिंदु तक नीचे की ओर बहती है और फिर तेज़ हवा के झोंकों के कारण ऊपर की ओर बहने लगती है। यहां भी हवा के दबाव के कारण पानी ऊपर की ओर बहने के लिए बहने लगता है।

4- हूवर डैम, अमेरिका

221.4 मीटर ऊंचा हूवर डैम पूर्वी अमेरिका के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है। अगर आप इस जगह पर जाते हैं तो आप कुछ प्रयोग कर सकते हैं। आप जब पानी की बोतल खोलेंगे तो आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी नीचे जाने की बजाय ऊपर की ओर चला जाता है। यही आप कोई हल्की वस्तु भी फेंकते है तो भी ऐसा ही होता है। हालांकि वैज्ञानिक का मत है कि इस डैम का निर्माण ऐसा है कि हवा का प्रवाह ऊपर की ओर बहुत तेज़ हो जाता है। किनारों से हवा का प्रवाह ऊपर की ओर होता है। इसलिए यहां भी आप रिवर्स ग्रेविटी को महसूस कर सकते हैं।

5- माउंट अरगतास, तुर्की-आर्मेनिया

तुर्की और आर्मेनिया के बॉर्डर पर स्थित यह स्थान एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हज़ारों लोग हर साल यहां रहस्यमयी एंटी ग्रेविटी को महसूस करने के लिए आते है। अगर आप अपने वाहन का इंजन बंद करके यहां मात्र खड़ा कर दे, तो वह हवा में ऊपर उठ जाएगी। आने वाले लोगो ने भी ऐसा ही महसूस किया है। नदी भी इस जगह उल्टी दिशा में बहती हुई देखी जा सकती है।

 

6- सांता क्रूज़, अमेरिका

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांता क्रूज़ के निकट यह स्थान महज़ 150 व्यास में सिमटी है। 1939 में इसकी खोज की गई और तभी से यह लोगों का पसंदीदा स्थान बन गया। लोग खुद को स्लोप पर चढ़ते हुए पा सकते है।

 

 

7- स्पूक हिल्स, अमेरिका

अमेरिका में फ्लोरिडा के लेक वेल्स रिज पर स्थित स्पूक हिल एक ऐसी जगह है जहां वाहन बिना चालक के चलते हैं। इस जगह पर ग्रेविटी के ठीक विपरीत होता है। यहां अगर आप रुकते हैं और अपनी कार पार्क करते हैं, तो यह स्वचालित रूप से ढलान की विपरीत दिशा में खींची जाती है। यह यहां गुरुत्वाकर्षण बल की अनुपस्थिति के कारण होता है।

 

 

8- सेंट इग्नेस मिस्ट्री, अमेरिका

ऐसा माना जाता है कि कुछ सर्वेक्षक 1950 में इस क्षेत्र की खोज कर रहे थे। जब वे इस स्थान पर पहुंचे तो उनके सभी उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। कुछ परीक्षणों के बाद जब उन्होंने खोजबीन की तो यह समस्या 300 फीट व्यास के घेरे में ही थी। तब से यह स्थान काफ़ी चर्चा में रहा और लोगों का हुजूम इसको देखने आने लगा।

9- ओरेगन बोर्टेक्स, अमेरिका

अमेरिका में ओरेगन के गोल्ड हिल में सार्डिन क्रीक पर स्थित, ओरेगन बोर्टेक्स वह जगह है, जहां असंभव सामान्य है और रोज़मर्रा के भौतिक तथ्य उलट जाते हैं। क्षेत्र के स्थानीय लोग इस साइट को निषिद्ध क्षेत्र कहते हैं। इसके अलावा, वहां से गुज़रने वाले यात्रियों ने अक्सर अपने घोड़ों को इस क्षेत्र को पार करने से मना करते देखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments