Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडएयरलाइंस की सबसे बड़ी खरीदी, IndiGo और Airbus के बीच हुई डील

एयरलाइंस की सबसे बड़ी खरीदी, IndiGo और Airbus के बीच हुई डील

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडीगो ने अब तक की सबसे बड़ी डील (Mega Aviation Deal) साइन कर ली है। जानकारी के अनुसार इंडिगो बोर्ड की ओर से 50 अरब डॉलर का एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे दी गई है। इस मंजूरी के साथ ही इंडिगो सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील (Mega Aviation Deal) करने वाली कंपनी बन गई है। इस अनुबंध के अनुसार इंडिगो ने 500 एयरबस A320 फैमिली विमानों का ऑर्डर दिया है।

भारतीय एयरलाइंस के इतिहास में एक साथ दिया जाने वाले सबसे ज्यादा विमानों का ये ऑर्डर है। इस समझौते के अनुसार साल 2030 और 2035 के बीच विमानों की डिलिवरी होती रहेगी। 500 विमानों का ये ऑर्डर न केवल इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस के साथ किसी भी एयरलाइन की ओर से की गई अब तक की सबसे बड़ी डील (Mega Aviation Deal) है।

IndiGo एक भारतीय एयरलाइन कंपनी है जिसका मुख्यालय भारत में गुडगांव में स्थित है। यह एक कम कीमत वाली यात्री सेवा तथा भारत की सबसे बड़ी विमानन सेवा है। ये कंपनी यात्रियों को हमेशा फायदें की यात्रा करना के लिए जानी जाती है।

इस डील के लिए साइन पेरिस में आयोजित हुए एक एयर शो 2023 के दौरान हुआ। जिसमें इंडिगो के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया, इंडिगो के अन्य सदस्यों और एयरबस के सीईओ गुइलाउम फाउरी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments