Tuesday, September 17, 2024
Homeलाइफस्टाइलCannes का बड़ा मंच यूपी की बाला के आगे पड़ गया छोटा..

Cannes का बड़ा मंच यूपी की बाला के आगे पड़ गया छोटा..

फैशन के सबसे बड़े मंच कान्स में जाने का सपना तो बहुत लोगों का होता है, पर ये ड्रीम सभी का पूरा नहीं हो पाता है। कुछ ही लोग होते हैं जो यहां तक पहुंच पाते हैं। पर सपनों के पीछे कई सालों की मेहनत जुड़ी हो तो, ये साकार रुप ले ही लेते हैं। जिसे इस वक्त उत्तर प्रदेश की युवा डिजाइनर और कंटेंट क्रिएटर नैंन्सी त्यागी (Nancy Tyagi) जी रही हैं।

कम उम्र में हुनर को बना लिया अपना पैशन 

Nancy Tyagi

उम्र मात्र 21 साल, पर टैलेंट ऐसा की बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर को पीछे छोड़ दें। अपने इस खास टैलेंट के दम पर नैंन्सी त्यागी (Nancy Tyagi) ने वो कर दिखाया है जो अब तक कान्स फेस्टिवल में कभी नहीं हुआ है। वैसे तो ये एक इंडियन फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। पर इनकी सबसे यूनिक बात है ये है की ये खुद अपने लिए कपड़े डिजाइन करती हैं, फिर उन्हें पहनकर वीडियो भी बनाती हैं।

फैशन के सबसे बड़े मंच पर उतरा उभरता टैलेंट (Nancy Tyagi) 

Nancy Tyagi

कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर इस बार इंडियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी आमंत्रित किया। जिसमें नैंन्सी त्यागी (Nancy Tyagi) ने खुद के डिजाइन किए ड्रेस को पहना और बहुत कॉन्फिडेंट होकर रेड कार्पेट पर वॉक की। नैंन्सी ने कान्स में ना केवल वॉक की बल्कि डिजिटल क्रिएटर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। अब हर कोई इस लड़की के टैलेंट का कायल हो गया है। नैन्सी के अंदाज को कान्स में मौजूद लोग देखते रह गए। सभी को लगा ये कोई बड़ी सेलिब्रिटी हैं।

पहली बार कान्स में किसी ने पहना खुद का डिजाइन ड्रेस 

Nancy Tyagi

बेबी पिंक कलर के इस गाउन को नैंन्सी (Nancy Tyagi) ने खास कान्स के लिए तैयार किया। जिसे बनाने में उन्हें 1 महिने का वक्त लगा। इस ड्रेस के लिए कपड़ा उन्होंने दिल्ली के ओपन मार्केट से लिया। ये कुछ ऐसा काम है जो सच में कान्स के मंच पर दिखाई देना बहुत बड़ी बात है। अपनी बनाई ड्रेस में नैंनी किसी प्रिसेंस की तरह ही लग रहीं थीं।

Cannes Debut

नैंसी त्यागी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा गांव की रहने वाली हैं। वह 2019 में लॉकडाउन के दौरान वे दिल्ली में थीं। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे दिल्ली से UPSC की कोचिंग कर रहीं थीं। पर उन्हें हमेशा से फैशन में रुचि रही। उन्होंने हाई-फ़ैशन को देख देखकर खुद के लिए ड्रेस बनाने शुरु कर दिए। वे दिल्ली के स्थानीय बाजारों से कच्चा माल खरीदती और कपड़े सिलती। अपने पूरे काम का वो वीडियो बनाती और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती। इनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब फॉलोअर्स भी बहुत ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments