Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनभारत की सबसे अमीर महिला "रोशनी नादर मल्होत्रा"

भारत की सबसे अमीर महिला “रोशनी नादर मल्होत्रा”

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 84,330 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं। रोशनी नादर भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी चलाती हैं, जिसकी मार्केट वैल्यू 3 लाख करोड़ रुपये है। एचसीएल की स्थापना उनके पिता शिव नादर ने 1976 में की थी। एक बिजनेस वुमेन होने के साथ-साथ वह शास्त्रीय संगीत में भी निपुण हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से ली है। गौरतलब है कि उनका ग्रेजुएशन कम्युनिकेशन के फील्ड में है जिसमें उन्होंने मुख्य तौर पर रेडियो, टीवी और फिल्मों के बारे में पढ़ा है।

सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल

https://ahmdevi.com/web-stories/richest-women-of-india-roshini-nadar-malhotra-chairperson-hcl/

हालांकि, अपनी जिम्मेदारियों के अच्छे निर्वहन करने के लिए खुद को तैयार करते हुए उन्होंने फिर कैलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। वह शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं और उन्होंने कई स्कूल व कॉलेजों का भी निर्माण कराया है। रोशनी 2020 में फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 55वें स्थान पर थीं। रोशनी नादर भारत की पहली महिला हैं, जिन्होंने किसी लिस्टेड आईटी कंपनी की कमान संभाली है।

हॉबी को भी दिया समय

एचसीएल का भार कंधों पर होने के बावजूद सिनेमा से उनका लगाव कम नहीं हुआ है। वह एक वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशनिस्ट हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर एनिमल प्लैनेट और डिस्कवरी के लिए द ब्रिंक नामक एक टीवी सीरीज प्रोड्यूस की है। 2022 में चमगादड़ों पर किए गए एक एपिसोड को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है उन्होंने हल्का नाम की एक बच्चों की फिल्म भी प्रोड्यूस की है।

https://ahmdevi.com/web-stories/richest-women-of-india-roshini-nadar-malhotra-chairperson-hcl/

हर महिला की प्रेरणा बनी

रोशनी नादर मल्होत्रा देश की उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, जो मन में कुछ करने की चाह तो रखती है पर आगे नहीं बढ़ पाती हैं। इनकी काबिलियत ने पूरी दुनिया के सामने भारत का नाम रोशन किया है। फोर्ब्स की लिस्ट में उनका नाम आना भारत का नाम रोशन करना है। रोशनी का सफर मुश्किल तो रहा पर उन्होंने हार कभी नहीं मानी। चाहे अपना प्रोफेशनल काम हो या अपनी हॉबी, उन्होंने दोनों को बराबर समय दिया।

https://ahmdevi.com/web-stories/richest-women-of-india-roshini-nadar-malhotra-chairperson-hcl/

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments