Thursday, September 19, 2024
Homeलाइफस्टाइलमहिला क्रिकेट में भारत ने जीता गोल्ड, खिलाड़ियों में दिखा जश्न का...

महिला क्रिकेट में भारत ने जीता गोल्ड, खिलाड़ियों में दिखा जश्न का माहौल

एशियन गेम्स 2023 में महिला टीम (India Women Cricket Team) ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीत लिया है। इस जीत के साथ ही आज का दिन भारत के लिए यादगार साबित हो चुका है। आज 25 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत को 2 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। ये जीत देश के लिए बहुत खास बन गई है। भारतीय महिला खिलाड़ियों में इस समय जश्न का माहौल है।

जीत के बाद कप्तान हुईं भावुक 

captain harmanpreet kaur

2023 एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम में गोल्ड हासिल करने के बाद एक अलग ही माहौल देखने के मिला। एक तरफ श्रीलंका की टीम पेवेलियन की तरफ लौटी तो भारतीय टीम (India Women Cricket Team) में मस्ती का माहौल शुरु हो गया। क्रिकेटर शेफाली वर्मा को डांस करते हुए देखा गया। वहीं दूसरी तरफ कप्तान हरमनप्रीत बहुत भावुक नज़र आयीं। वे अपनी टी-र्शट से आंसू पोंछते दिखाई दीं। कप्तान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का मौका चूकने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर आज जीत के पक्के इरादे से मैदान में उतरी थीं।

19 रनों से हारी श्रीलंका 

India Women Cricket Team

आज के मैच में टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम (India Women Cricket Team) ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 रन स्मृति मंधाना ने बनाए। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 40 गेंदों पर 42 रनों की अहम पारी खेली। वहीं श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी। आज के खेल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया है।

एशिया कप के बाद एशियन गेम्स में भी भारत से हारी श्रीलंका 

India Women Cricket Team

अभी कुछ दिनों पहले ही एशिया कप में पुरुष क्रिकेट में भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। आज महिलाओं की भारतीय टीम (India Women Cricket Team) ने श्रीलंका की टीम को एशियन गेम्स में हरा दिया। क्रिकेट के फैंस के लिए ये दोनों जीत बहुत खास है। इसके साथ ही 2023 एशियन गेम्स में भारत ने दो गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments