Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनबारिश का कहर मुंबई में जारी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

बारिश का कहर मुंबई में जारी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

भारी बारिश (Rain) के चलते महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में आज जलभराव की स्थिती बन गई है। पिछले 15 दिनों से लगभग पूरे महाराष्ट्र में लगातार बारिश (Rain) जारी है। 1 सप्ताह में धूप बिल्कुल भी नहीं निकली है। लोगों के घरों में पानी भर रहा है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश (Rain)की चेतावनी के बाद ज़िले के सभी स्कूल- कॉलेज बंद के आदेश जारी हैं।

बारिश से यातायात हुआ बाधित

महाराष्ट्र के मुंबई में इस वर्ष सबसे ज्यादा बारिश(Rain) हो रही है, लगातार बारिश के चलते लगभग पूरा शहर पानी से भर चुका है। अंधेरी ईस्ट और वेस्ट में सड़कों पर पानी भरा है। समुद्र के निकट वाले क्षेत्रों पर लोगों की आवाजाही बंद है। लगातार हो रही बारिश (Rain) से आसपास के समुद्री किनारों पर पानी बहुत ज्यादा भर चुका है।

सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार

Rain
Rain

मुंबई: मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए BMC ने बीते गुरुवार के दिन मुंबई में सभी स्कूल और क़ॉलेज की छुट्टी की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही मुंबई के लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई। बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को निरस्त किया था। आज शुक्रवार को भी पूरे शहर में तेज बारिश (Rain) जारी है।

मौसम में नमी से सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ रही

विभाग ने तेज बारिश के चलते रहवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। कामकाजी लोगों के अतिरिक्त सभी को घरों में रहने की हिदायत दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में नमी के चलते लोगों में ये समस्या बढ़ी है। धूप ना निकलने से फंगस की समस्या बढ़ रही है। जिसका सीधा संबंध एलर्जी से है। छोटे बच्चों और बुर्जुर्गो का इस दौरान विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments