Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडCISCE का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर करें सर्च

CISCE का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर करें सर्च

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(CISCE) ने आज ICSE और ISC का साल 2013 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा दसवीं और बारहवीं में इस साल भी सबसे ज्यादा लड़कियों ने बाजी मारी है। ICSE में 98.94 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और ISC में 96.93 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.in को देखें।

छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट चैक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ISC कोर्स सिलेक्ट करें। इसके बाद अपने लॉग इन इंडेक्स नंबर डालें फिर UID कैप्चर कोड कर्ज करें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। छात्र यहीं से मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

कक्षा 10वीं की Merit List

  1. रुशील कुमार – 499 मार्क्स – 99.8 प्रतिशत
  2. अनन्या कार्तिक- 499 मार्क्स- 99.8 प्रतिशत
  3. श्रेया उपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8 प्रतिशत
  4.  अद्वय सरदेसाई – 499 मार्क्स- 99.8 प्रतिशत
  5.  यश मनीष भसीन- 499 मार्क्स – 99.8 प्रतिशत
  6.  तनय सुशील शाह – 499 मार्क्स – 99.8%
  7.  हिया संघवी – 499 मार्क्स – 99.8%
  8.  अविशी सिंह – 499 मार्क्स – 99.8%
  9.  संबित मुखोपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8%

कक्षा 12वीं  Merit List

  1. रिया अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  2. इप्शिता भट्टाचार्य – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  3. मोहम्मद आर्यन तारिक – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  4. सुभम कुमार अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
  5. मान्या गुप्ता – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत

बीते साल का आंकड़ा

बीते वर्ष 2022 में ICSE बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 17 जुलाई को घोषित किया गया था। जिसमें 99.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। जिसमें लड़कियों का प्रतिशत 99.98 था और लड़कों के पास होने का कुल प्रतिशत 99.97 था। इस साल 2023 में 14 मई को रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया। इसके साथ ही बोर्ड ने प्रेसवार्ता कर टॉपर की लिस्ट जारी की। परिणाम जारी होते ही छात्रों में खुशी का माहौल है, उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार रिजल्ट देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments