Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनयूं ही नहीं कहे जाते ये "प्रिंस ऑफ टॉलीवुड', समाज के प्रति...

यूं ही नहीं कहे जाते ये “प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’, समाज के प्रति निभा रहे हैं कई जिम्मेदारियां

एक्टर तो बहुत है पर महेश बाबू (Mahesh Babu)की प्रसिद्धी कुछ अलग ही है। साउथ में इनकी लोकप्रियता इतनी है की आंध्रप्रदेश के कोंडापुरम में उनके नाम का मंदिर बनवाया गया है। जिसमें महेश बाबू (Mahesh Babu) की मूर्ति भी स्थापित की गई है। लोगों की मदद करने में और डोनेशन में महेश बाबू (Mahesh Babu) हमेशा आगे रहते हैं। ये ज्यादातर अपने किए सामाजिक कार्यों और डोनेशन को सीक्रेट रखने की कोशिश करते पर बात फैल जाती है।

पढ़ाई के लिए एक्टिंग से रहे दूर 

mahesh babu

साउथ के टॉप एक्टर की लिस्ट में महेश बाबू (Mahesh Babu) का नाम लंबे समय से शामिल है। जब वे 4 साल के थे तो बतौर चाइल्ड एक्टर उन्होंने काम करना शुरु कर दिया था। उन्हें लगातार काम मिलने लगा। पिता को लगा की उनके बेटे महेश पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में उन्होंने बेटे से वादा लिया की वे 9 साल तक एक्टिंग से दूर रहेंगे। पढ़ाई पूरी कर महेश ने एक्टिंग शुरु की।

महेश बाबू के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक कार्यों के चलते Mahesh Babu बने ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड

Mahesh Babu

साउथ में किए गए सामाजिक कार्यों की वजह से वहां के लोग उन्हें ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ और ग्रीक गॉड’ भी कहकर बुलाते हैं। महेश बाबू (Mahesh Babu) ने साउथ के 2 गांवो को गोद लिया है, जहां के विकास कार्यों पर वे पूरी नज़र रखते हैं और समय-समय पर लोगों से मिलने भी जाते हैं। इसके साथ ही महेश बाबू अब तक दिल की बीमारी से पीड़ित 1000 बच्चों का इलाज भी करवा चुके हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत के बाद लिया जाता है Mahesh Babu का नाम

सुपरस्टार रजनीकांत के बाद यदि साउथ में किसी एक्टर ने सबसे ज्यादा प्रसिद्धी हासिल की है तो वो हैं महेश बाबू। रजनीकांत के बात सबसे ज्यादा हाईएस्ट पेड एक्टर हैं। महेश बाबू इकलौते साउथ स्टार हैं जिसके पास 8 नंदी और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं।

Mahesh Babu

महेश बाबू को फैमिली मैन भी कहा जाता है। ये हर फिल्म की रिलीज के बाद अपने परिवार के साथ किसी खास ट्रिप पर निकल जाते हैं। फिल्म वमशी में साथ काम करते हुए महेश बाबू और नमृता शिरोडकर को प्यार हो गया था। दोनों ने 4 सालों तक रिलेशन में रहने के बाद 2005 में शादी कर ली। इनके दो बच्चें हैं। उनकी बेटी सितारा हाल ही में अपनी एड फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं।

महेश बाबू के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें

prince of tollywood

लोगों के बीच इतने पॉपुलर हैं महेश बाबू की इस पर भी इन्होंने रिकॉर्ड दर्ज किया है। इनके नाम पर सबसे ज्यादा पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट करने वाले एक्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2019 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ये कारनामा इन्होंने बनाया किया था।

साउथ सिनेमा के प्रिंस महेश बाबू आज अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। वे जल्द ही फिल्म “गुंटूर कारम” में नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया में इन दिनों छायी हुई है। महेश बाबू एक एक्टर ही नहीं बल्कि अपने किए गए नेक कामों से लोगों के भगवान बन चुके हैं। जो इनके जीवन की सबसे बड़ी कमाई है।

महेश बाबू के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments