Thursday, September 19, 2024
Homeदुनिया"Miss world 2000" आज मना रहीं है अपनी 41वां बर्थडे

“Miss world 2000” आज मना रहीं है अपनी 41वां बर्थडे

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ब्यूटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं, हर बड़े इवेंट और फंग्शन में उनकी खास मौजूदगी होती है। फैंस प्रियंका की इन्हीं बातों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं कि वे हर वक्त एक्टिव रहती हैं और स्माइल लिए चेहरे के साथ नज़र आती हैं।

41 की उम्र में भी खुद को इतना एक्टिंव बनाएं रखने के लिए ये एक्ट्रेस एक सही दिनचर्या को फॉलो करती हैं, इसके साथ ही वे अपने रिश्तों को भी इंज्वॉय करती हैं। हाल ही में भी अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत आयीं थी। मिस वर्ल्ड बनने से लेकर निक जोनस से शादी करने तक उनकी लाइफ में हर एक बात यूनिक रही है।

बरेली से लॉस एंजेल्स तक का सफर 

जमशेदपुर, झारखंड में 18 जुलाई 1982 को चोपड़ा परिवार में इस अभिनेत्री का जन्म हुआ। जिनके माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर रहे हैं और ये भी इंजीनियर बनने का सपना लिए बड़ी हो रहीं थी। प्रियंका का होमटाउन  बरेली, उत्तर प्रदेश है। बरेली से लॉस एंजेल्स पहुंचने की इनकी कहानी सभी को प्रभावित करती है।

माता ने प्रोत्साहित किया ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए 

प्रियंका का परिवार शिक्षा के प्रति हमेशा गंभीर रहा है, उनके माता-पिता उन्हें हमेशा अच्छे से पढ़ाई करने पर जोर देते थें। पढ़ाई के दौरान एक दिन प्रियंका ने स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिता जीती, जिसका नाम मई क्वीन था। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद, उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए कहा। इस प्रतियोगिता के लिए उनका फॉर्म भी खुद प्रियंका की माता ने भरा। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में वह दूसरी रनर-अप बनीं।

साल 2000 का वो खास दिन

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता, फिर उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में भाग लिया। एक स्थानीय सौंदर्य प्रतियोतिगा से शुरु किया गया सफर मिस वर्ल्ड 2000 के ताज पर आकर रुका। वो दिन था 30 नवंबर 2000 का जब लंदन के मिलेनियम डोम में प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब जीता और भारत को गौरंवित किया। आज वे विदेश में अपने नए परिवार के साथ रह रहीं है पर अपने देश और अपनी संस्कृति को संजोकर रखतीं हैं। प्रियंका का जमीन से जुड़े रहने का ये अंदाज ही उन्हें बहुत खास बनाता है।

पिता को मानती हैं अपना आदर्श 

मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे काम करती रहीं, उनकी पहली डेब्यू फिल्म 2002 में आयी तमिल फिल्म थमिज़ान थी। जिसके बाद उनकी बॉलीवुड में एंट्री 2003 में आयी हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय हुई। हिन्दी फिल्मों में उन्होंने खुद के दम पर सब कुछ हासिल किया।

कई सारे विवाद भी रहे इनकी लाइफ में पर परिवार के साथ ने इन्हें कभी तोड़ा नहीं। प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के सबसे ज्यादा करीब रहीं है। उनके निधन के बाद प्रियंका लंबे समय तक दुखी रहीं, पर पिता के सीखायी बातों ने फिर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कैसे हुई निक जोनस से मुलाकात 

प्रियंका और निक की पहली चर्चा तो 2016 में हो गई थी, पर मुलाकात  26 फरवरी 2017 को हुई। पहली ही मुलाकात में निक प्रियंका को पसंद करने लगे। दोनों 1 मई 2017 को ‘मेट गाला’ इवेंट में साथ नजर आए। जिसके बाद दोनों के रिलेशन की खबरें मीडिया में आने लगी। साल 2018 में निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शादी कर ली।

निक प्रियंका चोपड़ा के साथ कई सारे म्यूजिक एलबम में भी नज़र आ चुके हैं, इसके साथ ही वे हर इवेंट में अपनी वाइफ को सपोर्ट करते नज़र आते हैं। आज इस कपल की एक प्यारी सी बच्ची भी है जिसका नाम है मालती मैरी चोपड़ा जोनस। मेडिकल प्रॉब्लम की वजह से प्रियंका की इस बेटी का जन्म सारोगेसी के जरिए हुआ है। हाल ही में प्रियंका अपनी हॉलीवुड एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म “सिडाडेल” में नज़र आयीं थी। जल्द ही वे कई और इंटेस्टिंग रोल में दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments