Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडHappy Birthday: विमेन सुपरस्टार को गूगल ने दिया ट्रिब्यूट

Happy Birthday: विमेन सुपरस्टार को गूगल ने दिया ट्रिब्यूट

इंडियन सिनेमा की सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) का आज जन्मदिन है। टैलेंटेड एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्म के साथ साउथ की फिल्मों में भी बहुत काम किया है। 4 साल की उम्र से उन्होंने एक्टिंग शुरु कर दी थी, हिन्दी में उनकी पहली फिल्म चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में “रानी मेरा नाम” थी। श्रीदेवी (Sridevi) ने सबसे ज्यादा फिल्में कमल हसन और अनिल कपूर के साथ की हैं। फिल्म सदमा में उनके अभिनय को आज तक नहीं भूलाया जा सकता है। श्रीदेवी (Sridevi) 80 से 90 के दशक की सबसे महंगी अभिनेत्री रहीं है। उनके जन्मदिन पर आज गूगल ने अपने डूडल के जरिए उन्हें ट्रिब्यूट किया है।

काम के प्रति बेहद गंभीर रहीं श्रीदेवी

Sridevi

13 अगस्त 1963 को शिवकाशी, तमिलनाडु में श्री अम्मा यंगेर अय्यपन का जन्म हुआ, जिन्हें आगे जाकर श्रीदेवी (Sridevi) के नाम से जाना गया। इसके पिता वकील थे और माता गृहिणी थी। मातृभाषा तमिल होने के चलते उन्हें पहले हिन्दी अच्छे से नहीं आती थी। पर काम को लेकर उनकी गंभीरता इस कद्र थी कि वे बहुत जल्द हिन्दी भाषा में भी पर्फेक्ट हो गईं।

फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री रहीं

Sridevi

80 और 90 के दशक में अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की लोकप्रियता बहुत ज्यादा थी। हर दूसरी फिल्म में वे नज़र आ रही थीं। ऐसे में उन्हें भारतीय फिल्म की महिला सुपरस्टार नाम मिल गया। श्रीदेवी उस दौर में एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपए फीस लेती थीं। जो सबसे ज्यादा रही है। 1978 में “सोलवां सावन” उनकी पहली हिन्दी डेब्यू फिल्म की थी।

श्रीदेवी जो को मिले अवॉर्ड और सम्मान 

women superstar

केरला स्टेट फिल्म अवॉर्ड चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए-  1970 में

साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड – 1982 मीनादुम कोकिला और कृष्णा कृष्णम

फिल्म फेयर अवार्ड-   1990, 1992 में लम्हें और चालबाज

नंदी अवॉर्ड – 1992 में  कृष्णा कृष्णम

फिल्म स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड – नागिन और मिस्टर इंडिया के लिए

बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए सोशल – 2012 में इंग्लिश विंग्लश

पद्मश्री – 2013

स्टारडस्ट अवार्ड-  2013 इंग्लिश विंग्लिश

जी सिने अवॉर्ड – 2017 मॉम

नेशनल फिल्म अवॉर्ड – 2018 में

IIFA अवार्ड – 2018 में मॉम के लिए

लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड – 2019

मरणोपरांत भी मिले कई बड़े अवॉर्ड 

Indian actress

श्रीदेवी की करियर की अंतिम फिल्म 2018 में आयी मॉम रही है, जिसके लिए उन्हें 65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। यह सम्मान श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दिया गया। सबसे खास बात जब इस अवॉर्ड की घोषणा हुई उस समय श्रीदेवी जी इस दुनिया को अलविदा कह चुकीं थी। वैसे तो श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर में कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए लेकिन यह अवॉर्ड उन्हें पहली बार मिला था। श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं पर उनका काम हमेशा हमारे बीच यादगार रहेगा। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 300 फिल्में की थी, जो किसी अभिनेत्री के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments