Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडGOODBYE "2023" : कई कामयाबी से भरा रहा भारत का ये...

GOODBYE “2023” : कई कामयाबी से भरा रहा भारत का ये साल

आज साल 2023 का अंतिम दिन है, इस साल ने भारत को कई मायने में बहुत कुछ दिया है। देश का नाम पूरी दुनिया में गूंजा है। इस जाते साल की सुहानी यादों के पन्ने पलटते हैं और अलविदा कहते हैं साल 2023 को (Goodbye 2023)।

साल 2023 (Goodbye 2023) में भारत ने तरक्की की सीढ़ी पर कई कदम आगे बढ़ा है। जिन्हें हम साल-साल याद रखने वाले हैं। इन्हीं यादों के साथ स्वागत करेंगे साल 2024 का।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग में बनाया रिकॉर्ड 

Goodbye 2023

2023 (Goodbye 2023) साल की शुरुआत में पीएम मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड बना। 21 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम यूएन में योगशाला का नेतृत्व किया।

9वें योग दिवस के अवसर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में आयोजित इस योगशाल में बड़ी संख्या में विदेशी डेलीगेट्स उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।

वे दुनिया के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्‍होंने इतनी बड़ी संख्‍या में विदेशी डेलीगेट्स के समक्ष योग किया।

ऑस्कर में भारत (Goodbye 2023) को मिले दो पुरस्कार  

Oscars 2023

2023 (Goodbye 2023) के अप्रैल माह में भारत के सिनेमा को एक नई पहचान मिली। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की दो फिल्मों ने सफलता हासिल की। एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

ये अवार्ड मिलने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल बन गया हर तरफ नाटू-नाटू गीत सुनाई दे रहा था। इस गाने ने सभी 15 गानों को हरा कर ये अवॅार्ड अपने नाम किया है।

जिसे एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया और चंद्रबोस के द्वारा लिखा गया है। फिल्म आरआरआऱ में रामचरन तेजा और जूनियर एनटीआर द्वारा इस गाने पर एक्टिंग की गई है।

ऑस्कर में दूसरी सफलता प्राप्त की भारत (Goodbye 2023) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने। जिसे  सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला। इस शॉर्ट  फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्वेस हैं और फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा हैं।

भारत की आबादी हुई 142.86 करोड़

Goodbye 2023

साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत अब जनसंख्या में सबसे आगे पहले नंबर पर आ गया है। भारत की आबादी ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।

जनसंख्या में भारत का आंकड़ा 142.86 करोड़ पहुंच गया है। जो चीन से भी अधिक बतायी जा रही है। भारत में 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है। गौरतलब है कि भारत की जनसंख्या वृद्धि का कारण यह भी है कि शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है।

5G रोलआउट हासिल कर भारत ने बनाया रिकॉर्ड

Goodbye 2023

इस साल भारत को तकनीकी क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। दुनिया के सबसे तेज 5G रोलआउट को हासिल कर के भारत ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, यह नेटवर्क देश के 738 जिलों और लगभग 100 मिलियन यूजर्स को सेवा देता है।

5G का इतनी तेजी से रोलआउट होने भारत का तकनीकी क्षेत्र में प्रगति का एक बेहतरीन प्रमाण है।

चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग

Chandrayan 3

इस साल चंद्रयान की सफलता का गुणगान पूरी दुनिया ने किया। अगस्त माह में भारत के वैज्ञानिकों ने ये सफलता हासिल की। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि यहीं तक नहीं थमी। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 के बाद सूर्य मिशन आदित्य L1 का भी सफल प्रक्षेपण किया।

इन दोनों  उपलब्धि ने भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारत के वैज्ञानिकों की चर्चा हर देश में हुई है। (Goodbye 2023)

भारत ने पहली बार G-20 सम्मेलन की मेज़बानी की 

GoodBye 2023 , G 20

इस साल भारत में 9 और 10 सितंबर, 2023 को 18वें G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी साबित हुई। यह पहला शिखर सम्मेलन था जब भारत ने G20 देशों के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की। इस शिखर सम्मेलन का विषय “वसुधैव कुटुंबकम” था, जिसका अर्थ है “विश्व एक परिवार है”।

डिजिटल पेमेंट में भारत पहुंचा शीर्ष पर 

Digital Payments

इस साल हम ऑनलाइन पेंमेंट में भी सबसे आगे निकल गए हैं। MyGovIndia के आंकड़ों के अनुसार भारत ने वर्ष 2022 में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन दर्ज किया है। जिस हिसाब से भारत टॉप पर पहुंच गया है।

29.2 मिलियन लेनदेन के साथ ब्राज़ील सूची में दूसरे स्थान पर था। MyGovIndia डेटा से पता चला है कि 17.6 मिलियन लेनदेन के साथ चीन इसके बाद है। चौथे नंबर पर 16.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन के साथ थाईलैंड है। इसके बाद 8 मिलियन मूल्य के लेनदेन के साथ दक्षिण कोरिया है।

भारत की अर्थव्यवस्था ग्रोथ रेट ने बाकी देशों को छोड़ा पीछे 

GDP

साल 2023 में भारत अर्थव्यवस्था की दौड़ में आगे निकल गया। एनएसओ (National Statistical Office) ने 31 अगस्‍त को आंकड़े जारी कर बताया है कि 2023-24 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में देश की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है।

जो कि दुनिया की अन्‍य बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के मुकाबले काफी ज्‍यादा है। यूरोप के कई दिग्‍गज देश जो विकसित अर्थव्‍यवस्‍था की सूची में शामिल हैं। उनकी ग्रोथ रेट तो 1 फीसदी से भी कहीं पीछे रही है।

विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Virat Kohli

साल 2023 (Goodbye 2023) का ये पल हर किसी के लिए यादगार बन चुका है। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने अपना 50वां शतक पूरा किया। इससे पहले सबसे अधिक 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। अब इस रेस में विराट कोहली का नाम सबसे आगे हो गया है।

सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां 17 दिनों बाद बाहर निकलीं

Uttarkashi

दिवाली के दिन 12 नवंबर को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में मिट्टी धंसने से बहुत बड़ा हादसा हो गया। करीब 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए। 17 दिनों की जिंदगी और मौत की जंग में अंतत: जिंदगी ने जीत हासिल कर ली।

28 नवंबर की शाम को सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकले। सुरंग से बाहर निकले हंसते चेहरों को पूरी दुनिया ने देखा। इस मिशन में मैन पावर का अहम रोल रहा। मशीनों के दौर में जब हर इस्तेमाल की जाने वाली मशीन ने काम करना बंद कर दिया तो रैट माइनर्स की टीम ने अपनी बुद्धि से सभी 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला दिखाया।

संसद की सुरक्षा में हुई चूक

Parliament

साल 2001 में 13 दिसंबर के दिन संसद में जो धमाका हुआ था। उसे हम सभी कभी भूला नहीं सकते। साल 2023 में भी 13 दिसंबर को ही एक बड़ी चूक देखने को मिली। जहां संसद में दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए।

उस समय लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। युवकों ने कलर स्प्रे किया। जिससे सदन में भगदड़ मच गई। इस मामले में 3 लोगों को दोषी पाया गया। 2 लोगों की गिरफ्तारी के भी की गई। फिलहाल इस मामले की अभी जांच जारी है। (Goodbye 2023)

शेयर मार्केट में अब तक सबसे बड़ी उछाल 

SENSEX

15 दिसंबर को सेंसेक्स में ताबड़तोड़ उछाल आयी। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 71,000 का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। सुबह के कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 569.88 अंक उछला। इसके साथ ही अब तक के उच्चतम स्तर 71,084.08 पर पहुंच गया।

एशियन गेम्स में पहली बार भारत के नाम 100 मेडल 

Asian Games

साल 2023 में भारत के एथलीटों का सबसे शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय एथलीटों ने चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेडल के आंकड़े को 100 तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की।

ये पहली बार है जब भारत एशियाई खेलों में पदकों का शतक पूरा कर पाया। 100 पदक जीतने के साथ ही भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान भी प्राप्त किया। 19वें एशियन गेम्स में भारत ने कुल 107 पदक हासिल किए। जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड रहा।

भारत के लिए ये बहुत गौरव की बात रही। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भालाफेंक नीरज चोपड़ा ने अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ा और स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया।

महिला बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई 

Nari Shakti Vandan Law

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है।

राष्‍ट्रपति की मुहर के बाद इसे अब आधिकारिक तौर पर संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम के रुप में जाना गया। इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है। विधेयक को 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा से पारित किया गया था।

इसके बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है, ताकि वह कानून बन सके। इस प्रकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कानून बनने की तारीख शुक्रवार 29 सितंबर 2023 साबित हुई। इसके साथ ही सदद के बाहर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

अयोध्या में उतरी पहली फ्लाइट 

 Goodbye 2023 Maharishi Valmiki International Airport

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। 30 दिसंबर, 2023 को एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ पहली फ्लाइट यहां उतरी।

दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट उड़ान भरी और आकाश में जय श्री राम के नारे गूंजे। इस एयपोर्ट को नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है। जल्द ही मुंबई और अन्य शहरों से यहां फ्लाइट शुरु की जाने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments