Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनजारी है इसरो की कामबायी, "गगनयान" क्रू मॉड्यूल हुआ सफल लॉन्च

जारी है इसरो की कामबायी, “गगनयान” क्रू मॉड्यूल हुआ सफल लॉन्च

विज्ञान के क्षेत्र में भारत इन दिनों एक के बाद एक नए इतिहास रच रहा है। सफलता का ये सफर चंद्रयान-3 से शुरु हुआ है, जो आगे बढ़ता जा रहा है। मून मिशन के बाद इसरो ने सूर्य मिशन “आदित्य L1” की यात्रा शुरु की। इसके बाद शनिवार 21 अक्टूबर को इसरो ने एक और नई कामयाबी हासिल कर ली है। इसरो को आज गगनयान (टीवी-डी1) टेस्ट मिशन में सक्सेस प्राप्त हुई है। जिसकी (Gaganyaan) तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है।

Gaganyaan

गगनयान (Gaganyaan) देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसके तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर कराई जाएगी। इस मिशन को अगले साल के आखिर या 2025 की शुरुआत तक भेजा जा सकता है। 2024 में मानव रहित परीक्षण उड़ान होगी, जिसमें एक व्योममित्र रोबोट भी भेजा जाएगा। टेस्ट में सफलता के बाद अब आगे का रास्ता आसान होगा। ये पहले स्तर पर बड़ी कामयाबी है।

S. Somanath

इसरो ने शनिवार सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान (Gaganyaan) के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है। उन्होंने इस सफलता के इसरो की पूरी टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान टेस्ट में सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके साथ उन्होंने कहा की “यह लॉन्च हमें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष फ्लाइट प्रोग्राम गगनयान को साकार करने के एक कदम और करीब ले जाता है”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments