Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनजल्द ही भरें जाएंगे लाड़ली बहना योजना 3.0 के फॉर्म

जल्द ही भरें जाएंगे लाड़ली बहना योजना 3.0 के फॉर्म

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) महिलाओं के लिए सौगात बन गई है। सीएम ने बहनों से किए अपने वादे को पूरा किया है और राखी पर 1250 रुपए सभी का खाते में ट्रांसफर किए। अब जल्द ही इस क्रम में और भी बहनों को लाभ मिलने वाला है। 10 सितंबर से 6 लाख से ज्यादा नई पात्र बहनों को भी अपने खाते में इस योजना की राशि मिलने वाली है।

सितंबर से इतने और खाते जुड़ रहे हैं

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। सितंबर से 1.25 करोड़ की जगह 1.32 करोड़ लाड़ली बहनों को लाभ मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 21 वर्ष आयु की बहनों और ट्रैक्टर वाले परिवारों की बहनों के नाम जुड़ जाने के बाद अब लाड़ली बहनों की संख्या एक करोड़ 32 लाख हो गई है। शुरुआत में कई बहनों के नाम नहीं जुड़ नहीं पाएं थे। जिन बहनों के नाम छूट गए थे, उनके नाम अब जुड़ चुके हैं। अब सभी को 10 सितंबर से लाभ मिलेगा।

इसमें 21 वर्ष, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा और ट्रैक्टर वाले परिवार जिनकी आय सीमा पांच लाख से कम है, वाली बहनें शामिल होंगी। इसके बाद एक से तीन सितंबर के बीच स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे और फिर 10 सितंबर को खाते में राशि आएगी। सितंबर से 1.25 करोड़ बहनों के साथ इन्हें भी हर माह की 10 तारीख को राशि दी जाएगी। बता दे कि 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार से ज्यादा महिलाएं योजना के लिए पात्र बनी है। एक लाख 26 हजार ट्रैक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी हर माह 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राखी पर मिली थी ये सौगात

हर माह की 10 तारीख को बहनों को अपने खाते में इस योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि मिल जाती है। पर मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को उपहार दिया और 3 दिन पहले 250 बढ़ा दिए। बढ़ी हुई राशि सभी बहनों के खाते में पहुंचा दी गई थी। अब सितंबर माह में सभी बहनों को वापस 1000 रुपए ही इस योजना में मिलेगें।

1250 कब से मिलेंगे

राखी पर बढ़ाएं गए 250 रुपए सितंबर माह की किस्त में नहीं आएंगे। क्योंकि ये पैसे पहले ही सभी बहनों के खाते में भेज दिए गए हैं। इस हिसाब से सितंबर महीने की किस्त 1000 रुपए की ही रहेगी। अक्टूबर माह से इस योजना (Ladli Behna Yojana) से जुड़े नए और पुराने सभी खातों में 1250 रुपए डाले जाएंगे।

 तीसरे राउंड के फॉर्म भरे जाएंगे 

जल्द ही इस योजना में तीसरे राउंड 3.0 के लिए आवेदन किए जा सकेंगी। आवेदन करने की प्रक्रिया इस तरह है।

– आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
– इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है। आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको भरना है।
– आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
– आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
– जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments