Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडएल्विश यादव के खिलाफ सांप का जहर सप्लाई करने का लगा आरोप

एल्विश यादव के खिलाफ सांप का जहर सप्लाई करने का लगा आरोप

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा हैं। नोएडा पुलिस ने एल्विश सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस खबर के सामने आने के बाद से एल्विश यादव के फैंस को झटका लगा है। पुलिस के अनुसार एल्विश यादव जहरीले और जिंदा सांपों के साथ नोएडा के फार्म हाउस में वीडियो बनाते हैं और रेव पार्टी कराते हैं, जिसमें सांप के जहर को ड्रग्स की तरह लिया जाता है।

सांप के जहर निकलने वाला गिरोह पकड़ा गया

ड्रग्स के केस तो आए दिन सुनाई देते हैं, पर इस बार सामने आए केस ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये मामला दर्ज हुआ है उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 49 थाने में। पुलिस ने वेडिंग विला में चल रही रेव पार्टी में छापेमारी की। जिसमें पांच लोगों (Elvish Yadav) को गिरफ्तार किया गया। इस पार्टी के लिए सांप के जहर की आपूर्ति करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। वन विभाग, पुलिस एवं पीपल फॉर एनिमल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाशी ली।

9 सांप बरामद किए गए 

छापेमारे में जिन पांच लोगों (Elvish Yadav) को पकड़ा गया उनके पास एक बैग बरामद हुआ। जिसमें अलग-अलग प्रजातियों के 9 जहरीले सांप बरामद हुए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने सांप का जहर कंज्यूम करने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। जो नशा करने वाले लोगों को इसकी सप्लाई का काम भी करता है।

क्या होता है सांप के जहर का ड्रग्स 

इन दिनों इस तरह की रेव पार्टियों में अवैध तरीके से ड्रग्स का बेसुमार इस्तेमाल किया जाता रहा है। नशा करने वाले एडेक्डेट लोग एक से बढ़कर एक नई चीजों की तलाश करते रहते हैं। उन्हीं में से एक है सांप के जहर का नशा। जो बहुत ही ज्यादा हाई पावर माना जाता है। जिसका असर 4 से 5 दिनों तक रहता है। पुलिस को मिली जानाकारी के अनुसार नशे के आदी तो कई बार सांप से डसवाना भी पसंद करते हैं।

कैसे लिया जाता है सांप का जहर

ज्यादातर नशे के लिए कोबरा सांप का जहर इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ड्रग्स लेने वाले सीधे सांप से डसवाते है। पर इसके लिए उन्हें सपेरों या सांप की सप्लाई करने वाली की जरुरत होती है। ऐसे में वे कोबरा के जहर से बने पाउडर का इस्तेमाल भी करते हैं। जहर के पाउडर को नशे के लिए ड्रिंक्स में मिलाया जाता है। यदि कम जहर लिया तो 1 दिन इसका असर रहता है। अधिक जहर लेने पर 4 से 5 दिनों तक नशे का असर होता है। इसमें कई बार लोगों की जान भी चली जाती है फिर भी नशे लत में डूबा ये वर्ग सांप के जहर के इस्तेमाल से डरता नहीं है।

यूट्यूबर एल्विश यादव इसी साल ओटीटी बिगबॉस के विनर बने थे। उनके फैंस के लिए वे हमेशा खास रहे हैं। उनकी कामयाबी पर फैंस उन्हें प्रोत्साहित करते आए हैं। पर अब जब वे इस तरह के मामले में लिप्त पाएं गए हैं तो फैंस को सोचना पड़ रहा है। नाम कमाना आसान है पर उस तरक्की को बनाएं रखना आसान नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments