Tuesday, September 17, 2024
Homeदेश-दुनियावित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए क्या ?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए क्या ?

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये लगातार सातवां बजट होगा। इस बजट (Budget 2024) में किसानों, महिलाओं, नौकरीशुदा, रिटायर्ड सरकारी एंप्लॉयीज के लिए कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दी है। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी, 2024 को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। बात करते हैं इस बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या खास होने वाला है, उन्हें खाते में क्या सौगातें आने वाली हैं।

लखपति दीदी योजना का विस्तार 

Budget 2024

तो सबसे पहले बात करते हैं सरकार की लखपति दीदी योजना की। 15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लाल किले की प्राचीन इमारत से संबोधित करते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी। यह योजना देश भर में महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। तो इस बजट (Budget 2024) में सरकार लखपति दीदी योजना का विस्तार कर सकती है।

रसोई गैस पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Budget 2024)

Budget 2024

रसोई गैस हर महिला के महिने के बजट को प्रभावित करता है। बढ़ते दाम में राहत भले ही ना मिले पर, पर इस बजट (Budget 2024) में रसोई गैस पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी आवश्यक वस्तुओं पर सब्सिडी के जरिए महिलाओं को समर्थन करने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी की संभावना 

स्वास्थ्य सेवा के लिए भी इसी तरह के प्रयास की उम्मीद की जा रही है। महिलाओं के लिए रियायती स्वास्थ्य सेवा दी सकती हैं। सरकारी अस्पतालों में महिलाओं के ईलाज के लिए कई नई व्यवस्थाओं की सौगात इस बजट में पूरी संभावना है।

सर्वाइकल कैंसर

साल 2023 के अनुमानों के मुताबिक, भारत में हर साल 1,23,907 महिलाओं में गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) का पता चलता है और 77,348 महिलाएं इस बीमारी से मर जाती हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि साल 2020 में करीब 3.4 लाख महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई थी। इसके बचाव के लिए 9 से 14 साल की बच्चियों का टीकाकरण सरकार करवा रही है। इस बजट में (Budget 2024) सर्वाइकल कैंसर वैक्सिन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments