Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूड68th Filmfare Awards: आलिया भट्ट और राजकुमार राव सर्वश्रेष्ठ कलाकार

68th Filmfare Awards: आलिया भट्ट और राजकुमार राव सर्वश्रेष्ठ कलाकार

फिल्म जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा हो चुकी है। 68वें फिल्मफेयर में इस बार बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है राजकुमार राव को और बेस्ट एक्ट्रेस बनी हैं आलिया भट्ट। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों के काम के लिए ये सम्मान दोनों कलाकारों को दिए गए हैं। इस बार फिल्मफेयर फंक्शन की मेजबानी एक्टर सलमान खान ने की। साल 2022 की चर्चिच फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बनी बेस्ट फिल्म।

साल 2023 फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह गुरुवार शाम को मुंबई के जियो सेंटर में आयोजित हुआ। जिसमें कई फिल्मी कलाकारों ने परफॉर्म किया। अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट किया सलमान खान ने। समारोह बहुत शानदार तरीके से आयोजित हुआ। इस साल जो तीन फिल्में फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा चर्चित रही वें हैं, गंगूबाई काठियावाड़ी, बधाई दो और ब्रम्हास्त्र। गंगूबाई ने अपनी कहानी और एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और बधाई दो में राजकुमार राव की एक्टिंग और स्टोरी लोगों को पसंद आयी। साल 2022 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र के VFX और गाने लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आए। फिल्म का गीत “केसरिया” अब तक लोगों की जुबान पर छाया हुआ है।

68वें फिल्म फेयर में मिले मुख्य अवॉर्ड 

बेस्ट डायरेक्टर – संजय लीला भंसाली फिल्म, गंगूबाई काठियावाड़ी।

बेस्ट स्पोटिंग रोल मेल अनिल कपूर, फिल्म जुग जुग जियो ।

बेस्ट स्पोटिंग रोल फीमेल शीबा चड्ढा, फिल्म बधाई दो।

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स फीमेल पेडनेकर को फिल्म बधाई दो के लिए और तब्बू को फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए मिला है।

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल संजय मिश्रा फिल्म वध के लिए।

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवॉर्ड मेल हर्षवर्धन कुलकर्णी को बधाई दो के लिए।

बेस्ट स्टोरी अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी को फिल्म बधाई दो के लिए।

बेस्ट डायलॉग प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्शिनी वशिष्ठ को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए।

फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रेम चोपड़ा जी को दिया गया।

अमिताभ भट्टाचार्य को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा के “केसरिया” गाने के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला।

जुग जुग जियो के “रंगसारी” गाने के लिए कविता सेठ को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल चुना गया।

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है।

DNEG And Redefine को फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट वीएफएक्स कैटेगरी अवॉर्ड दिया गया।

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments