Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनभारत में जन्मे? तो फिर क्यों अक्षय कुमार को अब मिली भारतीय...

भारत में जन्मे? तो फिर क्यों अक्षय कुमार को अब मिली भारतीय नागरिकता ?

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज एक्स (ट्वीटर) पर एक संदेश शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया की अब उनका “दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है”। इस मैजेस के साथ उन्होंने ये एक पेपर भी शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने (Akshay Kumar) बताना चाहा की उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। ऐसे में उनके कुछ फैंस के मन में यही ख्याल आ रहा है की अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पास अब तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं थी?

क्या शेयर किया अभिनेता ने 

सोशल मीडिया एक्स (ट्वीटर) पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज एक मैजेस शेयर किया। जिसके बाद से हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। दरअसल, ये संदेश था की अब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। जी हां, कई सारी हिन्दी फिल्में करने वाले कामयाब हीरो अक्षय कुमार के पास अब तक भारत की नागरिकता नहीं थी। जिसकी एक खास वजह है। जिसे लेकर अक्सर उन्हें बुली भी किया जाता रहा है।

पहले किस देश की नागरिकता थी अक्षय (Akshay Kumar) के पास 

Akshay Kumar

फिल्म अभिनेता (Akshay Kumar) का जन्म भारत देश में हुआ है, उनका पूरा परिवार भी यहीं रहा है। अक्षय कुमार ने शिक्षा भी भारत से प्राप्त की है। पर उनके जीवन में एक समय ऐसा आया की उनकी एक साथ 15 से अधिक फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। जिससे परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का निर्णय भी ले लिया था।

एक साथ 15 फिल्में हुई फ्लॉप 

1990 के दशक के दशक में वे फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर वे कनाडा में बसने का सोच रहे थे। उनके एक दोस्त ने कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने में उनकी मदद की। लेकिन इसी बीच उनकी दो फिल्में सुपरहिट हो गईं और अक्षय इस बात को भूल गए कि उनके पास कनाडा की नागरिकता भी है। अक्षय ने साल 2019 में ही वापस भारत की नागरिकता पाने के लिए अप्लाई किया था, पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी।

Akshay Kumar

आज भारतीय नागरिकता वापस मिलने से अक्षय कुमार बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि “भारत मेरे लिए सब कुछ है। मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी पाया है यहीं से पाया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भारत की नागकिता वापस मिली है”। स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय ये जानकारी शेयर करते हुए अपनी खुशी को उनके फैंस के साथ बांट रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments