Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडदेश की कमान जिनके हाथों में, जानिए उन्हें क्या पसंद है खाने...

देश की कमान जिनके हाथों में, जानिए उन्हें क्या पसंद है खाने में…

पीएम मोदी की अगुवाई में आयोजित हुई व्हाइट हाउस स्टेट डिनर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जो की पूरी तरह अमेरिकी की प्रथम लेडी जिल बाइडेन की निगरानी में संपन्न हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए शाकाहारी भोजन तैयार करवाया जैसा की वे अक्सर पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के भोजन से हर कोई वाकिफ है की वे वेजिटेरियन भोजन पसंद करते हैं और खाने के शौकिन भी है। पर उनके खाने में सब कुछ हेल्दी और संतुलित होता है। आज बात करते हैं भारत के दो बड़े महान पदों पर विराजमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पसंदीदा भोजन के बारे में…

राष्ट्रपति जी के पसंदीदा पकवान 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी सादा खाना पसंद करती हैं। उनका खाना शाकाहारी और सात्विक होता है। जिसमें हरी सब्जियां और फल शामिल होते हैं। अपनी बिजी दिनचर्या में वे एक्टिव रहने के लिए साधारण और कम मसाले वाला खाना खाना पसंद करती हैं। उनकी फेवरेट डिश की बात की जाए तो वे ओडिशा से है, यही खास वजह है की उन्हें अपने राज्य के पारंपारिक भोजन बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इसके साथ ही वे चावल से बने व्यंजन भी बहुत चाव से खाना पसंद करती हैं। उनके कुछ पसंदीदा व्यंजन को बारे में जानते हैं..

दालमा

राष्ट्रपति मुर्मू जी को दालमा बहुत ज्यादा पसंद है। दालमा ओडिशा का पारंपरिक पकवान है। जो की टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेस्ट होता है। दो तीन प्रकार की दालें और कई सारी सब्जियों से मिलकर बनाई गई ये डिश बहुत स्वादिष्ट होती है। ओडिशा में भगवान जगन्नाथ जी को इसका विशेष भोग लगाया जाता है। महामहिम जी को इस पकवान के साथ चावल खाना बहुत पसंद है। राष्ट्रपति भवन में अक्सर उनके शैफ ये उनके लिए बनाते हैं।

संथुला

ये पकवान भी ओडिशा से ही संबंधित है। जिसे वहां के लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। संथुला बनाने के लिए कई सारी सब्जियों, मसालों और दूध की जरुरत होती है। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर संथुला तैयार किया जाता है। राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू जी को उनके राज्य का ये पकवान बहुत स्वादिष्ट लगता है। पहले वे अपने परिवार के लिए इसे बनाती थीं, आज राष्ट्रपति भवन में उनके लिए शैफ ये तैयार करते हैं। संथुला रोजाना अपने भोजन में शामिल करने से फैट से भी बचा जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पसंदीदा पकवान 

अमेरिका में प्रधानमंत्री जी के लिए खास रात्रिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी पसंद के साथ भोजन को पौष्टिक रखने पर भी जोर दिया गया। व्हाइट हाउस के किचन में पीएम मोदी के लिए खाना पकाया बाइडन की सबसे खास शेफ नीना कर्टिस ने जो वर्षों से उनके साथ जुड़ी हैं और कैलिफोर्निया की निवासी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। वे हर तरह का भोजन खाना पसंद करते हैं। मोदी जी आम के बहुत शौकिन है, हर साल गर्मियों में वे इस फल को जरुर अपने भोजन में शामिल करते हैं। इसके अतिरिक्त वे नाश्ते में पोहा और स्पेशल पराठें खाते हैं। जानते है भारत के प्रधानमंत्री जी की और भी पसंदीदा डिश के बारे में..

नाश्ते में विभिन्नता, चाय जरुरी

प्रधानमंत्री जी अपने सेहत के प्रति बेहद सजग रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे योगा और हेल्दी नाश्ते से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। नाश्ते में पोहा या उपमा उन्हें बहुत पसंद है। इसके साथ ही सुबह और शाम की चाय का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री जी संतुलित मात्रा में हर चीज खाना पसंद करते हैं।

खिचड़ी के शौकिन पीएम मोदी

वैसे तो प्रधानमंत्री जी अपनी सुबह की मील में डिफरेंट तरह की कई चीजें शामिल करते हैं, पर सबसे ज्यादा उन्हें खिचड़ी पसंद है। वे खिचड़ी के बहुत बड़े दीवानें हैं, जिसका जिक्र कई बार उन्होने अपने लाइव भाषण में भी किया है। दाल,चावल और हरी सब्जियों को मिक्स कर बनाया गया ये व्यंजन प्रधानमंत्री जी को सबसे ज्यादा पसंद है।

गुजराती कढ़ी 

प्रधानमंत्री जी को गुजराती कढ़ी बहुत ज्यादा पसंद है, वे जब भी अपनी माता जी से मिलने जाया करते थे, कढ़ी जरुर उनके साथ खाना पसंद करते थे। इसके साथ ही उन्हें खाकरा भी बहुत पसंद है। फल वे कई प्रकार के खाना पसंद करते हैं, पर ज्यूस में केवल वे नींबू पानी पसंद करते हैं।

बाजरें की रोटी

खिचड़ी के बाद प्रधानमंत्री जी को बाजरें की रोटी सबसे ज्यादा पसंद है। ये बहुत पौष्टिक भी होती हैं, जो खाना आसानी से पचाने में सहायक होती है। साउथ की डिश डोसा भी प्रधानमंत्री जी को बहुत पसंद है, वे अक्सर विदेश यात्रा के दौरान डोसा खाना पसंद करते हैं, ये बहुत लाइट भोजन होता है। इसके साथ ही उन्हें खाने के साथ डेजर्ट भी पसंद है। गर्मियों के दिनों में प्रधानमंत्री जी के शेफ उनके लिए मैंगो डेजर्ट बनाते हैं। इसके साथ भारतीय खाने की पहचान दाल बाटी, चूरमा भी प्रधानमंत्री जी को बहुत पसंद है। वे लिट्टी चोखा भी चाव से खाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments